आफत में लियोनेल मेसी की जान...! गुंडों ने बरसाई गोलियां, लिखा- तुम्हारा इंतजार कर रहे
Updated on
03-03-2023 09:00 PM
ब्यूनस आयर्स: बंदूकधारियों ने अर्जेंटीना के फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेसी को एक लिखित संदेश में धमकी देने के साथ उनके परिवार से जुड़े एक सुपरमार्केट में गोलियां चलायीं। यह जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी। गुरुवार की सुबह के हमले में हालांकि किसी को कोई चोट नहीं आयी है। यह स्पष्ट नहीं था कि हमलावरों ने देश के तीसरे सबसे बड़े शहर रोसारियो में यूनिको सुपरमार्केट को क्यों निशाना बनाया।यह सुपरमार्केट उनकी पत्नी एंटोनेला रोकुजो के परिवार के मालिकाना हक में है। शहर के महापौर पाब्लो जावकिन ने रोसारियो में इस सुपर मार्केट का दौरा किया और मादक पदार्थ से संबंधित हिंसा को रोकने में विफलता को लेकर संघीय अधिकारियों को खरी खोटी सुनायी। रोसारियो देश की राजधानी ब्यूनस आयर्स से उत्तर-पश्चिम में लगभग 190 मील (300 किलोमीटर) की दूरी पर स्थित है।पुलिस ने कहा कि एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने तड़के यूनिको सुपरमार्केट में 12 से ज्यादा गोलियां चलाई। उन्होंने वहां एक संदेश छोड़ा जिसमें लिखा था, ‘मेसी, हम आपका इंतजार कर रहे हैं। जावकिन भी मादक पदार्थों का एक तस्कर है, इसलिए वह तुम्हारा ख्याल नहीं रख पायेगा।’
दुनिया के सबसे महानतम खिलाड़ियों में से एक मेसी ने इस मामले पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। उनकी अगुवाई में इस साल दिसंबर में अर्जेंटीना ने 36 साल के लंबे अंतराल के बाद विश्व कप का खिताब जीता था। वह फिलहाल पेरिस सेंट-जर्मेन के लिए खेल रहे हैं और अपना अधिकांश समय विदेशों में बिताते हैं। वह अक्सर रोसारियो जाते रहते हैं जहां फनीस उपनगरीय क्षेत्र में उनका घर है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…