15 दिनों में 428 करोड़ की शराब जब्त; कौन हैं SP आदित्य लांघे, बिहार की शराबबंदी में निभा रहे बड़ी भूमिका
Updated on
18-03-2026 12:43 PM
चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 428 करोड़ मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया है। तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई में जिले की स्वाट और सर्विलांस टीम की भूमिका अहम रही। एसपी आदित्य लांघे ने स्वाट और सर्विलांस टीम का हौसला बढ़ाने के लिए 50 हजार रुपये नगद इनाम से पुरस्कृत किया है।
चंदौली बिहार सीमा के पास का जिला है। बिहार में शराबबंदी है। इस कारण इस बिहार की सीमा में प्रवेश की योजना बनाते हैं। ऐसे में पुलिस की ओर से लगातार एक्शन ने शराब तस्करों की परेशानी बढ़ा दी है। चंदौली पुलिस की बड़ी रिकवरी के पीछे एसपी का मास्टरप्लान लगातार कारगर साबित हो रहा है। ऐसे में एसपी आदित्य लांघे की चर्चा शुरू हो गई है।
कौन हैं एसपी आदित्य लांघे ?
चंदौली के एसपी आदित्य लांघे 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वे यूपी कैडर के आईपीएस हैं। वे मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। आदित्य लांघे ने जून 2024 में चंदौली के एसपी के रूप में कार्यभार संभाला। उस समय जिले में मादक पदार्थों की तस्करी जोरों पर थी। कार्यभार ग्रहण करने के बाद से ही पुलिस ट्रांसफर्स को लेकर लगातार वह चर्चे में रहे। उन्होंने किसी भी पुलिस कर्मी को ज्यादा दिनों तक एक ही जगह पर टिकने नहीं दिया, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।
आदित्य लांघे के नेतृत्व में चंदौली पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ अभी तक कई बड़ी कार्रवाई की है। IGRS (जनसुनवाई) निस्तारण में राज्य में शीर्ष स्थान हासिल किया है। एसपी आदित्य लांघे को एक शांत लेकिन दृढ़ नेतृत्व वाले अधिकारी के रूप में जाना जाता है। लोगों की समस्याओं ने ऑन स्पॉट समाधान के लिए भी चर्चा में रहे हैं। अब वे अपने एक्शन से बिहार की शराबबंदी में बड़ी भूमिका निभाते दिख रहे हैं।
स्वाट-सर्विलांस की कार्रवाई
पिछले 2 मार्च को स्वाट एवं सर्विलांस टीम ने एक ट्रक में से 1028 पेटी (कुल 9198.8 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया था। इस शराब की खेप को आलू की बोरी के नीचे छिपाकर पंजाब से बिहार राज्य ले जाया जा रहा था। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 1.68 करोड़ रुपये आंका गया था।
दूसरी ओर संयुक्त टीम ने 9 मार्च को एक ट्रक में से 849 पेटी (कुल 7473.6 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया था। उक्त शराब की खेप को कागज की गट्ठर के नीचे छिपाकर नोएडा से बिहार राज्य ले जाया जा रहा था। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 1.40 करोड़ रुपये आंका गया था।
इसी कड़ी में स्वाट एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम ने बीते 14 मार्च को एक ट्रक में से 710 पेटी (कुल 6325.92 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया। उक्त शराब की खेप को पुट्ठी की बोरी के नीचे छिपाकर नोएडा से बिहार राज्य ले जाया जा रहा था। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपये आंका गया था।
आपको बता दें कि कुल मिलाकर इन मामलों में कुल 2587 पेटी (22999.32 लीटर, अनुमानित कीमत लगभग 4.28 करोड़ रुपये ) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। इन मामलों में संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
चंदौली रूट है अहम
शराब तस्करों के लिए चंदौली रूट अहम है। इससे लगातार शराबबंदी वाले प्रदेश बिहार में शराब की सप्लाई की कोशिश होती रही है। ऐसे में शराब तस्करों पर लगाम के लिए एसपी आदित्य लांघे ने हर सूचना पर एक्शन की नीति अपनाई। इसका असर दिख रहा है। अपराधियों की गिरफ्तारी से शराब माफियाओं तक पहुंचने की राह भी बनती दिख रही है।
नई दिल्ली, दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल ले गई। पुलिस सिविल ड्रेस में पहुंची थी और वांगचुक…
गयाजी: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पूजा-पाठ पर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भगवान और पूजा-पाठ को लेकर एक…
गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय गाजियाबाद दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह प्राचीन दूधेश्वरनाथ महादेव मठ पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। उन्होंने…
पुणे: दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सोनम वांगचुक को…
वर्धा : महाराष्ट्र से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां भुसावल-वर्धा पैसेंजर ट्रेन में एक युवती ने बहादुरी दिखाई। ट्रेन में लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति…
जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जींद से सोनीपत के बीच में यह ट्रेन…
राजगढ़: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित बलराम महोत्सव के मंच से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद कर रहे थे, तभी राजगढ़ जिले के एक…
जयपुर: राजधानी जयपुर में तीन दिन पहले आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने तीन भाइयों पर जानलेवा हमला किया। तीनों भाइयों को लाठियों और सरियों ने इतना पीटा की अधमरा…