गंदगी फैलाने वालों की खैर नहीं! लखनऊ में शर्मा चाय पर लगा 15 हजार का जुर्माना, आप भी दुकान चला रहे हैं तो ये खबर पढ़ लें
Updated on
06-12-2025 12:23 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। नगर निगम ने 4 और 5 दिसंबर को अभियान चलाकर सिंगल यूज प्लास्टिक और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। बाल्मीकि मार्ग पर स्थित शर्मा चाय पर सार्वजनिक स्थल पर गंदगी फैलाने के आरोप में 15,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही अन्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की है। कार्रवाई के क्रम में शुक्रवार को निगम ने कई जगह जुर्माना वसूला, सामान जब्त और व्यवस्थाओं को सुधारने का निर्देश दिया है।
दरअसल, नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर लखनऊ नगर निगम शहर को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार अभियान चला रहा है। शुक्रवार को नगर निगम के अधिकारियों ने अलग-अलग जोनों में विशेष अभियान के तहत गंदगी फैलाने वालों, अतिक्रमण करने वालों और प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों पर सख्त कार्रवाई की है। कैसरबाग स्थित सफेद बारादरी परिसर में गंदगी फैलाने पर 25,000 रुपए का जुर्माना लगाया है। अधिकारियों ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कूड़ा प्रबंधन प्रणाली को सुधारने और नियमित सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसी तरह मड़ियांव क्षेत्र में आईआईएम तिराहा और महर्षि यूनिवर्सिटी मार्ग तक अभियान चलाया गया। इस दौरान गंदगी फैलाने और पॉलीथीन के इस्तेमाल पर 32 चालान किए। साथ ही 20,000 रुपये का जुर्माना भी वसूला है। निगम ने नागरिकों से अपील की कि वे प्रतिबंधित पॉलीथीन का उपयोग न करें। खजान मार्केट, आशियाना और एसजीपीजीआई क्षेत्र में गंदगी फैलाने और सिंगल यूज़ प्लास्टिक उपयोग पर 9,000 रुपए का चालान किया गया है। वहीं जोन 2 में गंदगी फैलाने पर 26 लोगों से कुल 23,000 रुपए का जुर्माना वसूला गया है। जोन 6 में गंदगी फैलाने पर 5,700 और सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर 7,000 रुपए का चालान किया गया है।
वहीं गुरुवार को नगर निगम ने जोन 1 के खस्ता की दुकान लगाने वाले सुनील कुमार पर भी सड़क किनारे गंदगी फैलाने के लिए 2,000 रुपए का जुर्माना लगाया था। जोन 6 में स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 10 व्यक्तियों के चालान किए गए थे। साथ ही इनसे 5,200 रुपए का जुर्माना वसूला गया था। जोन 8 में गंदगी फैलाने पर 8 चालान और कुल 4,200 रुपए का जुर्माना वसूला गया था। जोन 7 में भी पॉलिथीन के इस्तेमाल के खिलाफ अभियान चलाया गया था। इस दौरान दो चरणों में कार्रवाई करते हुए 21,500 रुपए का जुर्माना वसूला गया था।
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…