वैभव सूर्यवंशी के साथ फोटो खिंचवाने आए नन्हें फैंस, 15 साल के क्रिकेटर ने लिए मजे, कहा- 100 रुपये लूंगा
Updated on
28-04-2026 06:18 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही उनको भारतीय टीम में लेकर आने की मांग भी उठ रही है। वैभव इस वक्त पूरी तरह से छाए हुए हैं। वैभव गेंदबाजों के लिए मैदान पर जितने खतरनाक है, मैदान से बाहर वह उतने ही खुश मिजाज के इंसान हैं। अक्सर को उनको अच्छे मूड में ही देखा जाता है। वहीं अब सूर्यवंशी का एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें वह नन्हें फैंस के मजे ले रहे थे।
वैभव सूर्यवंशी ने लिए नन्हें फैंस के मजे
दरअसल, राजस्थान रॉयल्स ने अपने ऑफीशियल सोशल मीडिया हैंडल पर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की एक वीडियो शेयर की है। उस वीडियो में वैभव सूर्यवंशी से मिलने 2 नन्हें फैंस आते हैं। वह वैभव के साथ फोटो लेना चाहा रहे थे। ऐसे में वैभव उनसे मजे लेते हैं। वो उनसे कहते हैं कि वह फोटो खिंचवाने के पैसे लेते हैं।
इसके बाद वैभव उनसे कहते हैं कि वह 100 रुपये फोटो खिंचवाने के लेंगे। दोनों बच्चे वैभव को पैसे देने के लिए तैयार भी हो जाते हैं। ऐसे में अंत में वैभव सूर्यवंशी उनसे कहते हैं कि वह मजाक कर रहे थे। इसके बाद सूर्यवंशी उनके साथ फोटो भी खिंचवाते हैं।
आईपीएल 2026 में कर रहे कमाल
वैभव सूर्यवंशी ने पिछले साल ही आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से सनसनी मचा दी थी। वहीं इस बार भी उन्होंने आईपीएल में अपनी छाप छोड़ने में अब तक कोई कसर नहीं छोड़ी है। वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अब तक 1 शतक और 2 अर्धशतक के चलते 8 मैचों में 357 रन ठोके हैं। उनका स्ट्राइक रेट इस आईपीएल में 234.87 का है। वह इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में इस वक्त तीसरे नंबर पर हैं।
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…