Select Date:

'जियो और जीने दो' सारा अर्जुन की दो टूक, 'धुरंधर' में 20 साल बड़े रणवीर सिंह से रोमांस पर दिया जवाब

Updated on 21-01-2026 12:46 PM
डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। जब इस फिल्म की टीजर रिलीज किया गया था, तब लीड एक्टर रणवीर सिंह और हीरोइन सारा अर्जुन के 20 साल एज गैप पर खूब हो-हल्ला मचा था। अब फिल्म की सफलता के बाद एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। जानिए उन्होंने क्या कहा है।

सारा अर्जुन ने NDTV से बात करते हुए बताया कि फिल्म रिलीज होने से पहले वो सोशल मीडिया से दूर थीं। इस वजह से उम्र के अंतर को लेकर हुई बहस और आलोचना उन तक नहीं पहुंची। उन्होंने कहा, 'सारा शोर सोशल मीडिया पर ही है ना, है ना? और मैं वहां ज्यादा एक्टिव नहीं हूं। मैंने उसमें ज्यादा हिस्सा नहीं लिया। मुझे लगता है कि सबकी अपनी-अपनी राय होती है। मैं 'जियो और जीने दो' में यकीन रखती हूं। ये उनकी राय है। इससे मेरे विचारों पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। मुझे कहानी पता थी। मुझे पता था कि उम्र का अंतर जायज है, बस इतना ही।'

सोशल मीडिया से दूर रहती हैं सारा

सारा यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने आगे कहा कि वो इन सब चीजों से थोड़ा दूर रहती हैं। उनके माता-पिता उन्हें अच्छी-अच्छी चीजें दिखाते हैं। और वो इसे इंजॉय करती हैं। वो कहती हैं, 'मैं सोशल मीडिया पर अभी भी बहुत कम एक्टिव हूं। सोशल मीडिया की खबरें पढ़ने की बात है तो ये सब फिल्म रिलीज होने से पहले की बात है, इसलिए उस समय मैं शायद ही कुछ चेक करती थी।'

घूमने निकल जाती हैं

सारा की पढ़ाई बोर्डिंग स्कूल में हुई है। वहां पढ़ाई के दौरान कोई गैजेट नहीं था। स्कूल से निकलने के बाद वो इतनी बिजी हो गईं कि इसकी आदत नहीं पड़ी। इसलिए उन्हें अभी तक इसकी हैबिट नहीं है। और अपने बारे में इस बात को वो पसंद करती हैं। उनका कहना है कि वो इसका इस्तेमाल तभी करती हैं, जब सच में जरूरत होती है। या कुछ कहना चाहती हैं या पोस्ट करना चाहती हैं। वरना एंटरटेनमेंट के लिए दूसरी चीजों को चुनती हैं। खाली समय में घूमने निकल जाती हैं। एक जगह पर उनसे बैठा नहीं जाता है।सारा अर्जुन ने 'धुरंधर' फिल्म में पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली (राकेश बेदी) की बेटी यालिना जमाली का किरदार निभाया है। रणवीर का किरदार यालिना को अपने प्यार में फंसाने की साजिश रचता है। दोनों की शादी भी हो जाती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.