Select Date:

लिव इन पार्टनर के टुकड़े कर कुकर में उबाले, मिक्सी में पीसकर कुत्तों को खिलाया, रोंगटे खड़े कर देगी वारदात

Updated on 08-06-2023 06:40 PM
मुंबई: श्रद्धा वालकर हत्याकांड से भी भयानक एक वारदात मुंबई (Mumbai Crime News) में सामने आई है। यहां मीरा रोड की एक 36 वर्षीय महिला की उसके लिव-इन-पार्टनर (Live In Partner Murder) मनोज साने (56) ने हत्या कर दी। लिव इन पार्टनर ने हत्या के बाद युवती के शरीर के टुकड़े किए और उन्हें धीरे-धीरे डिस्पोज करने लगा। हैरान की बात यह है कि उसने टुकड़ों को ठिकाने लगाने के लिए अजीब तरीका अपनाया। वह टुकड़ों को कुकर में उबालता उसके बाद उन्हें ठिकाने लगाता। सूत्रों की मानें तो उबालने के बाद वह टुकड़ों को पीसकर टॉइलट में फ्लश (Woman cut into pieces) करता था ताकि हत्या का किसी को पता नहीं चले। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि वह कुत्तों को ये टुकड़े खिलाता था। पड़ोसियों के घर से बदबू आने के बाद हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस को अभी महिला के सिर्फ पैर मिले हैं। लिव इन पार्टनर की हत्या करके टुकड़े करने का मुंबई (Mumbai Live in Partner Killed) में दो सप्ताह में यह दूसरा मामला है।


पुलिस ने बताया कि आरोपी मनोज साने (56) को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह भागने की कोशिश कर रहा था तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। मनोज ने महिला की हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं किया है।

तीन साल गीता नगर में पहले रहने आए थे

नया नगर पुलिस ने कहा कि सरस्वती वैद्य 36 साल की थी। वह 56 साल के मनोज सहनी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। दोनों गीता नगर, फेज 7 स्थित गीता आकाशदीप बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 704 में किराए पर रहते थे। दोनों तीन साल पहले यहां रहने आए थे।

पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

बुधवार शाम को पुलिस को इमारत के निवासियों का फोन आया कि फ्लैट नंबर 704 से दुर्गंध आ रही है। पुलिस की टीम फ्लैट में पहुंची और दरवाजे की बेल बजाई। मनोज साने ने दरवाजा खोला। वह पुलिस को देखकर डर गया। इधर दरवाजा खुलते ही पुलिस को तेज दुर्गंध आई। मनोज ने भागने की कोशशि की तो पुलिस ने उसे दबोच लिया।

सिर्फ पैर के मिले टुकड़े

जब पुलिस फ्लैट में दाखिल हुई तो वहां एक महिला के पैर मिले। पुलिस ने पूरे घर की तलाशी ली लेकिन पैरों के अलावा कुछ नहीं मिला। पुलिस ने मनोज से पूछताछ की तो उसने बताया कि यह सरस्वती की पैर है और उसने हत्या करके उसके टुकड़े कर दिए हैं। उसने बताया कि वह बीते तीन दिनों से शव के टुकड़े करके ठिकाने लगा रहा था।

इस तरह टुकड़ों को लगा रहा था ठिकाना

मनोज ने सरस्वती का गला दबाकर उसकी हत्या की और फिर आरी से उसके टकड़े किए। निवासियों ने पुलिस को बताया कि साने को पिछले दो से तीन दिनों में इलाके में आवारा कुत्तों को खाना खिलाते देखा गया। पुलिस को किचन में गंदा बदबूदार कुकर भी मिला। जब इसके बारे में मनोज ने दबाया तो पुलिसवालों के भी रोंगटे खड़े हो गए। वह उन टुकड़ों को इसी कुकर में उबालता था। इस बीच पुलिस ने शव को काटने में प्रयुक्त आरी को जब्त कर लिया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
Advt.