कोर्ट कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग जरूरी, इसे बनाएंगे स्थाई... CJI चंद्रचूड़ ने की केंद्र सरकार की भी तारीफ
Updated on
29-04-2023 07:05 PM
नई दिल्ली: प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने शुक्रवार को नागरिकों तक पहुंच के लिए अदालतों की कार्यवाही के सीधे प्रसारण (लाइव-स्ट्रीमिंग) के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि उच्च न्यायालयों की जिम्मेदारी है कि इस संबंध में केंद्र की ओर से जारी धन का लाभकारी तरीके से उपयोग हो। अदालती कार्यवाही की लाइव-स्ट्रीमिंग को न्यायिक व्यवस्था का स्थायी हिस्सा बनाने की वकालत करते हुए प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने कहा कि केंद्र की तरफ से करीब 2,000 करोड़ रुपये के आवंटन की पहली किश्त जून में जारी की जा सकती है।
सीजेआई ने कहा, 'यह महत्वपूर्ण है कि हम हमारी कार्यवाही की लाइव-स्ट्रीमिंग कर नागरिकों तक पहुंच बनाएं और मुझे बिल्कुल संदेह नहीं है कि यह अब मिशन है जो केवल आपके मौजूदा प्रधान न्यायाधीश की व्यक्तिगत प्राथमिकता तक सीमित नहीं है जो प्रौद्योगिकी के हिमायती हैं, बल्कि यह ऐसी चीज है जिसे हम हमारी न्यायिक प्रणाली के स्थायी भाग के रूप में शामिल करेंगे।'
न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा, 'केंद्र सरकार हमें धन प्रदान करने में बहुत उदार रही है। अब चुनौती उच्च न्यायालय के सामने है कि धन का कारगर तरीके से इस्तेमाल हो। हम करीब 2,000 करोड़ रुपये का पहला हिस्सा जून में जारी होने की उम्मीद कर रहे हैं।' उन्होंने कहा, ''हमारे पास इस धन को खर्च करने के लिए चालू वित्त वर्ष के करीब नौ महीने होंगे।' प्रधान न्यायाधीश दिल्ली उच्च न्यायालय की 'ई-प्रिजन' प्लेटफॉर्म पर दो आईटी परियोजनाओं के डिजिटल उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…