Select Date:

लॉकी फर्ग्युसन की घातक गेंदबाजी, ऋषभ पंत के बाद सूर्यकुमार यादव को भी किया चलता

Updated on 25-11-2022 04:35 PM

 नई दिल्ली 
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। केन विलियमसन ने चार तेज गेंदबाजों के साथ एक स्पिनर को जगह दी है। न्यूजीलैंड की टीम में लॉकी फर्ग्युसन, एडम मिल्ने, टिम साउथी और मैट हेनरी के साथ मिशेल सेंटनर होंगे। वहीं भारत के लिए अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक डेब्यू करेंगे।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया को शिखर धवन और शुभमन गिल की जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत दी। भारत को पहला झटका शुभमन गिल के रूप में 124 के स्कोर पर लगा। लॉकी फर्ग्युसन ने उन्हें 50 के निजी स्कोर पर आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद साउदी ने कप्तान शिखर धवन का विकेट लेकर भारत को बैकफुट पर धकेला। धवन ने 72 रन बनाए। भारत को तीसरा झटका लॉकी फर्ग्युसन ने 33वें ओवर में ऋषभ पंत को आउट कर दिया। पंत 15 रन बनाकर बोल्ड हुए। इसी ओवर में फर्ग्युसन ने सूर्यकुमार यादव को भी 4 के निजी स्कोर पर चलता किया।
 

 बाल-बाल बचे संजू सैमसन, सूर्या के विकेट के बाद बल्लेबाजी करने आए सैमसन 35वें ओवर में आउट होते होते बचे। लॉकी फर्ग्युसन की पांचवी गेंद उनके बैट का अंदरूनी किनारा लेकर बाउंड्री तक गई। गेंद और विकेट में ज्यादा अंतर नहीं था। लॉकी ने 33वें ओवर की दूसरी गेंद पर पंत को आउट करने के बाद पांचवी गेंद पर सूर्यकुमार यादव को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। सूर्या ने चौके के साथ खाता खोला था, मगर वह ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए। स्लिप में फिन एलन को 4 के निजी स्कोर पर कैच थमाकर वह पवेलियन लौटे।

 लॉकी फर्ग्युसन ने 33वें ओवर की दूसरी गेंद पर ऋषभ पंत को आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया है। पंत एक बार फिर मौके को भुना नहीं पाए। पंत 23 गेंदों पर 15 रन बनाकर बोल्ड हुए।  ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 144 रन है। पिछले चार ओवर में भारत ने 8 ही रन बनाए हैं। पंत 10 और अय्यर 11 रन बनाकर क्रीज पर है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
 18 July 2026
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
Advt.