Select Date:

लॉजिस्टिक ड्रोन सेना में करेगा क्रांतिकारी बदलाव, 2030 तक एनिमल ट्रांसपोर्ट रह जाएगा आधा

Updated on 15-02-2023 05:58 PM
बैंगलुरु: इंडियन आर्मी में हर स्तर पर ऑप्टिमाइजेशन की प्रक्रिया चल रही है। यानी मैन पावर और रिसोर्स का सही और ज्यादा बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने की दिशा में काम हो रहा है। आर्मी ने एनिमल ट्रांसपोर्ट की संख्या भी कम करनी शुरू की है। आर्मी चीफ जनरल मनोज पाण्डे ने कहा है कि हमें उम्मीद है कि साल 2030 तक एनिमल ट्रांसपोर्ट घटकर 50-60 पर्सेंट तक रह जाएगा। दरअसल बॉर्डर इलाकों में आर्मी की कई ऐसी पोस्ट हैं जहां तक सामान पहुंचाने के लिए एनमिल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करना जरूरी हो जाता है। क्योंकि यहां तक पहुंचने के लिए सड़कें नहीं हैं।
आर्मी चीफ ने कहा कि जैसे जैसे लॉजिस्टिक ड्रोन आ जाएंगे और रोड कनेक्टिविटी बढ़ेगी वैसे एनिमल ट्रांसपोर्ट की कम जरूरत होगी। इसे चरणबद्ध तरीके से कम कर रहे हैं। आर्मी कई तरह के ड्रोन ले रही है। इसमें लॉजिस्टिक ड्रोन से लेकर सर्विलांस ड्रोन यानी निगरानी रखने वाले ड्रोन तक शामिल हैं। आर्मी चीफ ने कहा कि कॉम्बेट एविएशन की कैपिसिटी बढ़ाने पर भी लगातार काम हो रहा है। आर्मी एविएशन के पास अभी 45 अडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (एएलएच) हैं। इसकी दो स्क्वॉड्रन है। 5 लाइट कॉम्बेट हेलिकॉप्टर (एलसीएच) मिलने हैं जिसमें से 3 मिल गए हैं। यह हाफ स्क्वॉड्रन है। उन्होंने कहा कि हमें वैसे करीब 95 एलसीएच चाहिए हैं। जनरल पाण्डे ने कहा कि एलसीएच ज्यादा वर्सेटाइल हैं और लाइट वेट हैं। माउंटेन एरिया के लिए यह अच्छे हैं। उन्होंने कहा कि एलसीएच में हेलीना मिसाइल लगनी है जिसके ट्रायल सफल हुए हैं। हम देखेंगे कि यह मिसाइल किस तरह एलसीएच में इंटीग्रेट होती है। इस पर काम चल रहा है।

उन्होंने बताया कि अभी हमारे पास करीब 250 चीता और चेतक हेलिकॉप्टर हैं। ये यूटिलिटी हेलिकॉप्टर हैं। जब लाइट यूटिलिटी हेलिकॉप्टर (एलयूएच) मिल जाएंगे तो यह चीता और चेतक को रिप्लेस करेंगे। एलयूएच में हमने कुछ चेंज भी बताएं है उस पर एचएएल काम कर रहा है। अभी 6 एलयूएच बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम पहले 100 एलयूएच लेंगे वैसे जरूरत करीब 250 एलयूएच की है। उन्होंने कहा कि हमें चीता और चेतक को रिप्लेस करने के लिए यह चाहिए इसलिए एचएएल इस पर तेजी से काम कर रहा है और वह डिलीवरी जल्दी देंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.