कंगाली की इंतहा तो देखिए... पाकिस्तान में पैसे तो हैं नहीं, खिलाड़ियों के दे रहे प्लॉट और iPhone 14
Updated on
04-03-2023 07:16 PM
लाहौर: पाकिस्तान में पीएसएल (PSL) का 8वां सीजन खेला जा रहा है। 34 मैचों के इस टूर्नामेंट में अभी तक 19 मैच खेले जा चुके हैं। 6 मैच में 5 जीत के साथ लाहौर कलंदर्स टेबल में टॉप पर है। टीम के पास कई स्टार खिलाड़ी हैं। शाहीन अफरीदी के पास कप्तानी है तो राशिद खान, फखर जमान, सिकंदर रजा और हरिस राउफ जैसे खिलाड़ी भी हैं। लाहौर कलंदर्स की टीम अपने खेल के साथ ही अवॉर्ड्स की वजह से भी चर्चा में है।
सिकंदर रजा को मिला प्लॉट
एक तरह पाकिस्तान गरीबी से जूझ रहा है। वहीं दूसरी ओर लाहौर कलंदर्स अपने खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम अवॉर्ड के रूप में आईफोन के साथ ही प्लॉट दे रही है। यह मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड से अलग है। गुरुवार को लाहौर ने अपने छठे मैच में क्वेट ग्लैडिएटर्स को 17 रनों से हराया था। इस मैच में जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने तूफानी पारी खेली थी। एक समय टीम का स्कोर 7 विकेट पर 50 रन था। लेकिन 71 रनों की नाबाद पारी खेलकर रजा ने टीम को 148 तक पहुंचा दिया। इस पारी के लिए उन्हें टीम मालिक की तरफ से कलंदर सिटी में प्लॉट दिया गया है।
वहीं तेज गेंदबाज हरिस रउफ को गिफ्ट के रूप में एक साल तक फ्री में जूते दिये जाएंगे। वहीं अफगानिस्तान के लेग स्पिन ऑलराउंडर राशिद खान को आईफोन मिला। इससे पहले के मैचों में भी खिलाड़ियों को इसी तरह के अवॉर्ड मिले थे। फखर जमां भी आईफोन 14 जीत चुके हैं।
क्यों दे रहे महंगे अवॉर्ड
पिछले साल से कलंदर्स प्रबंधन अपने खिलाड़ियों को बेशकीमती तोहफे दे रहा है। एक इंटरव्यू में कलंदर्स के सीओओ समीन राणा ने अपने खिलाड़ियों को मूल्यवान वस्तुओं के साथ पुरस्कृत करने के पीछे का कारण बताया था। उन्होंने कहा था, 'यह सराहना का प्रतीक है। हमें लगता है कि ये खिलाड़ी हमारा परिवार हैं। ये उपहार उन्हें आत्मविश्वास देंगे और टीम में अधिक प्रतिस्पर्धात्मकता लाएंगे।'
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…