ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का डर तो देखिए...नागपुर टेस्ट से पहले पूरी टीम में घबराहट का माहौल
Updated on
07-02-2023 06:27 PM
नागपुर: भारत में चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पूरी तरह से तैयार हैं। नागपुर टेस्ट से पहले पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर सहित ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष खिलाड़ियों का मानना है कि इस देश में सीरीज में जीत एशेज जीतने से बड़ी उपलब्धि है। दोनों देशों के बीच चार मैचों की सीरीज का आगाज नौ फरवरी से नागपुर में होगा। ‘क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू’ पर जारी वीडियो में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने भारत दौरे की चुनौतियों के बारे में बात की।
इस वीडियो में स्मिथ ने कहा, 'सीरीज की बात छोड़िये, भारत में टेस्ट जीतना भी चुनौतीपूर्ण है। हम अगर ऐसा करने में सफल रहे तो यह काफी बड़ी बात होगी। मुझे लगता है कि अगर आप भारत में टेस्ट सीरीज जीतते हैं तो यह एशेज जीत से बड़ी सफलता है।'
अनुभवी ओपनर बल्लेबाज वॉर्नर ने कहा कि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों के खिलाफ खेलने को लेकर उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, 'पिछली एशेज का हिस्सा बनना शानदार था लेकिन भारत जाना और भारत को भारत में हराना हमारे लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे कठिन चुनौती है। मैं दौरे के लिए उत्सुक हूं, यह हमेशा एक कठिन परीक्षा होती है। इस दौरे पर मैं दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों के खिलाफ खुद को परखने के लिए तैयार हूं।'
तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने कहा, 'काफी समय हो गया जब ऑस्ट्रेलिया ने भारत में टेस्ट सीरीज अपने नाम की हो। विश्व क्रिकेट में यह हर किसी का लक्ष्य भारत में कोशिश करना और जीतना होता है।' उनके साथी तेज गेंदबाज और चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर मिचेल स्टार्क ने कहा, 'भारत में सीरीज जीतना किसी भी टीम के लिए सिर पर ताज के समान है।'
स्टार्क और उनके कप्तान तेज पैट कमिंस भारत में और इस साल के अंत में इंग्लैंड में एशेज जीतने की कोशिश कर रहे है। स्टार्क ने कहा, 'अगर हम भारत दौरे और इंग्लैंड दौरे पर एशेज में जीत दर्ज करते हैं तो यह शानदार उपलब्धि होगी। कमिंस ने कहा, 'भारत में सीरीज जीतना इंग्लैंड में एशेज जीतने की तरह है। मैं हालांकि इसे एशेज से बड़ी उपलब्धि मानूंगा। अगर हम यहां जीतते हैं तो यह करियर की बड़ी उपलब्धि होगी।'
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…