रीम शेख को देख फैंस बोले- चांद पर भी तो दाग है..., हादसे के बाद बनीं पटोला, रब ने दिया ऐसा हुस्न, कोई तोड़ नहीं
Updated on
11-09-2024 01:59 PM
'लाफ्टर शेफ' शो छाया हुआ है। भारती सिंह के इस शो में खाने के जायके के अलावा हंसी-मजाक का भी खूब तड़का होता है। सारी जोड़ियां पॉपुलर हो गई हैं। इनमें जन्नत जुबैर और रीम शेख की जोड़ी भी है। रीम के साथ हाल ही में सेट पर एक हादसा हो गया था। उनके चेहरे पर तेल की छींटे पड़ गईं, जिससे वो बुरी तरह जल गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी तो फैंस भी परेशान हो गए। उन्होंने ये भी बताया कि इस घटना से उनकी जिंदगी बदलने वाली थी, पर भगवान का शुक्र है कि वो बच गईं! रीम ने वाकई हिम्मत नहीं हारी। जिस इंडस्ट्री में चेहरे की कीमत सबसे ज्यादा है, उस पर आंच आने के बाद भी रीम फिर से शूट पर वापस लौट आई हैं। वो अपने दाग को भी बिना डरे खुलकर दिखा भी रही हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और फैंस उनके साहस की सराहना कर रहे हैं।
Reem Shaikh को हाल ही में 'लाफ्टर शेफ' के सेट पर स्पॉट किया गया। पीले रंग का सूट पहने रीम बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। उनके चेहरे पर जलने के निशान भी दिख रहे थे। अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन ने पपाराजी को बताया कि रीम बहुत ही हिम्मती लड़की है और बहुत प्यारी है। उन्होंने ये भी कहा कि जल्द ही फैंस को पता चलेगा कि आखिर रीम के साथ हुआ क्या था।
रीम ने अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर भी कुछ वीडियोज शेयर किए हैं, जिनमें वो मेकअप रूम में तैयार हो रही हैं। फैंस का कहना है कि चेहरे पर दाग पड़ने के बावजूद वो अभी भी उतनी ही प्यारी दिख रही हैं।
शो में चार-चांद लगाने आ रहे हैं मुनव्वर फारूकी
'लाफ्टर शेफ' शो की बात करें तो इस हफ्ते मुनव्वर फारूकी शो में चार-चांद लगाने जा रहे हैं। सेट से उनकी फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इस शो को आप कलर्स चैनल और जियो सिनेमा एप पर देख सकते हैं।
एक्टर अली गोनी और जन्नत जुबैर को 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का विनर घोषित किया गया है। हफ्तों तक चले कुकिंग चैलेंज, मजाक-मस्ती और सेलिब्रिटीज के बीच अच्छे तालमेल के…
कोलकाता में शुक्रवार को छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद श्रीलेखा मित्रा कानूनी मुश्किलों में फंस गई हैं। उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमानजनक पोस्टर दिखाने…
मशहूर होस्ट करण जौहर एक बार फिर नए सीजन की कमान संभालते नजर आएंगे। इस बार अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े 21 जाने-माने सेलिब्रिटी भरोसे, धोखे और चालबाजी के इस सबसे…
हनी सिंह के साथ करियर की शुरुआत करने वाले पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल ने E20 पेट्रोल को लेकर नया दावा किया है। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट में रेशम…
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…