'लॉर्ड' रिंकू सिंह ने बताया अपना 'सिग्मा-5' प्लान, जिससे सिर्फ 9 गेंदों में कंगारुओं को किया तहस-नहस
Updated on
27-11-2023 03:01 PM
तिरुवनंतपुरम: भारतीय टीम के युवा लड़ाकों ने ऑस्ट्रेलिया की हालत खराब कर दी। ग्रीनफील्ड स्टेडियम में पहले 235 रन ठोके। फिर गजब की गेंदबाजी करते हुए कंगारुओं को घुटनों पर ला दिया। उसके लिए युवा सितारे यशस्वी जयसवाल (53), रुतुराज गायकवाड़ (58) और ईशान किशन (52) के अर्धशतकों की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर 44 रन से जीत हासिल कर पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। इस मैच में रिंकू सिंह ने आखिरी ओवरों में सिर्फ 9 गेंदों में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजोंकी धज्जियां उड़ा दीं।
डेथ ओवर्स क्यों शांत रहते हैं रिकूं सिंह मैच में धमाकेदार जीत के बाद रिंकू सिंह ने कहा- मैं कुछ समय से 5-6 नंबर पर खेल रहा हूं, इसलिए मैं शांत और केंद्रित (जिससे स्लॉग ओवर्स में बड़ी हिट लगाई जा सके) रहने की कोशिश करता हूं। मैं सिर्फ गेंद को उसकी योग्यता के आधार पर खेलता हूं। गेंद को देखता हूं और उसके अनुसार खेलता हूं। इसके साथ ही रिंकू ने अपने कप्तान सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते हुए कहा- वह (सूर्या) वास्तव में अच्छे हैं, हम युवा इस सेटअप का आनंद ले रहे हैं।
रिंकू सिंह ने किया सिग्मा-5 प्लान का खुलासा अपने सिग्मा-5 प्लान का खुलासा करते हुए रिंकू सिंह ने कहा- मेरी भूमिका आखिरी 5 ओवरों में बल्लेबाजी करने की है। इसलिए मैं उसी फिनिशिंग स्किल्स पर काम कर रहा हूं। मैं अपना नेट सत्र भी इसी मानसिकता के साथ करता हूं। बता दें कि पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद भारत के शीर्ष क्रम ने पचास से अधिक स्कोर दर्ज करने वाली पहली शीर्ष तीन भारतीय तिकड़ी बनकर इतिहास रचा। नाथन एलिस के हाथों आउट होने से पहले सूर्यकुमार यादव ने 10 गेंदों में 19 रनों की पारी खेली। 9 गेंदों में ही रिंकू सिंह ने मचाया उत्पात रिंकू सिंह केवल 9 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के की मदद से 31 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने पहली पारी में स्कोरबोर्ड पर 4 विकेट पर 235 रन बनाए, जो टी20 में उनका पांचवां सबसे बड़ा स्कोर था। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और मैथ्यू शॉर्ट ने अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा पर आक्रमण करते हुए अपनी टीम को सकारात्मक शुरुआत दी। हालांकि, रवि बिश्नोई ने शॉर्ट और जोश इंगलिस को जल्दी आउट करके खेल का रुख पलट दिया। ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस और टिम डेविड ने कुछ बड़े शॉट्स लगाकर ऑस्ट्रेलिया के लिए उम्मीद की किरण जगाई। ऑस्ट्रेलिया को प्रतियोगिता में वापस लाने के लिए दोनों बल्लेबाजों ने 81 रन की तेज साझेदारी की।
बिश्नोई ने 14वें ओवर में डेविड का विकेट लिया। डेविड 22 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए। मुकेश कुमार ने 236 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ने के लिए स्टोइनिस को अर्धशतक बनाने से रोक दिया। दाएं हाथ के बल्लेबाज स्टोइनिस 25 गेंदों में 45 रन बनाए, जिसमें दो चौके और चार छक्के शामिल हैं। मैथ्यू वेड ने 42 रन बनाए, लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में असफल रहे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…