Select Date:

पाइरेसी से भारत को 24.63 हजार करोड़ का नुकसान:1980 से शुरू हुई पाइरेसी का वीसीआर

Updated on 30-08-2022 05:53 PM

तमिलरॉकर्स वेब सीरीज सोनी लिव पर रिलीज हो चुकी है। ये सीरीज गैरकानूनी तरीके से सालों से चली आ रही पाइरेसी के काले धंधे पर बनी है। पाइरेसी, मतलब किसी कॉपीराइट वाली फिल्म, कंटेंट या वीडियो को गैरकानूनी तरीके से सर्कुलेट करना।

सुनने में ये एक छोटा सा शब्द और छोटी सी प्रोसेस लगती है, लेकिन इससे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को अरबों रुपए का नुकसान होता है। ऑनलाइन फिल्मों की पाइरेसी से ओटीटी प्लेटफॉर्म को 2022 में 24.63 हजार करोड़ (3.08 बिलियन डॉलर) का नुकसान हुआ है, जबकि पाइरेसी करने वाला भारत दुनिया में यूएस और रशिया के बाद तीसरा सबसे बड़ा देश है।

सख्त कानून और नियम होने के बावजूद भारत में धड़ल्ले से पाइरेसी हो रही है। हाल ही में, लाल सिंह चड्डा और लाइगर जैसी बड़ी फिल्में पाइरेसी का शिकार हो गईं। वहीं डिज्नी प्लस हॉटस्टार और जी एंटरटेनमेंट भी पाइरेसी से रेवेन्यू में कमी आने पर साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवा चुके हैं।

पाइरेसी में सबसे ज्यादा 62 प्रतिशत का उछाल कोरोना काल में आया, जबकि इसकी शुरुआत 80 के दशक में तब हुई, जब देश में वीसीआर प्लेयर आया। पहले केबल टीवी, सीडी, डीवीडी, इंटरनेट पाइरेसी का सोर्स थे, लेकिन अब टेलीग्राम पाइरेसी का सबसे बड़ा टूल बनता जा रहा है।

आज पाइरेसी से जूझ रही इंडस्ट्री के बीच आइए एक नजर डालते हैं पाइरेसी की शुरुआत, इसकी नींव और इससे हो रहे बड़े नुकसान पर-

ऑनलाइन पाइरेसी से ओटीटी को होगा 24.63 हजार करोड़ (3.08 बिलियन डॉलर) का नुकसान

हाल ही में डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने बेंगलुरु साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके प्लेटफॉर्म के कंटेंट की पाइरेसी की जा रही है। इससे उनके रेवेन्यू में गिरावट आई है।

इस प्लेटफॉर्म द्वारा तमिल टीवी, तमिलरॉकर्स, तमिलब्लास्टर और पीकाशो टीवी ऐप के खिलाफ शिकायत की है। इन प्लेटफॉर्म पर करीब 6.2 करोड़ (62 मिलियन) यूजर्स हैं, जो पायरेटेड फिल्में देखते हैं, जिससे सीधे ओरिजिनल फिल्मों को नुकसान होता है।

डिजिटल टीवी रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार ओटीटी प्लेटफॉर्म को साल 2022 में पाइरेसी से करीब 24.63 हजार करोड़ (3.08 बिलियन डॉलर) का नुकसान होगा।

इससे पहले जी एंटरटेनमेंट ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 में रिलीज हुई फिल्म राधे की पाइरेटेड कॉपी वॉट्सऐप और टेलीग्राम पर सर्कुलेट की जा रही है।

कोरोना काल से चरम पर पहुंची पाइरेसी

साल 2020 में कोविड आते ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ब्रेक लग गया। फिल्मों की रिलीज और शूटिंग रोक दी गई। इस बीच सिर्फ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही फिल्में रिलीज हुईं। वेबसाइट MUSO की रिपोर्ट के अनुसार थिएटर बंद होने से भारत में मार्च 2020 के मुकाबले सितंबर 2020 में पाइरेसी 62% बढ़ गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
 16 July 2026
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की एक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो रही है, जिसमें सोनम वांगचुक के सपोर्ट में कुछ बातें लिखी गई हैं। इस स्क्रीनशॉट को लेकर दावा किया…
 15 July 2026
जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं। नए सूत्रों के मुताबिक जेनिफर गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में एक छोटे से समारोह में विलियम…
 15 July 2026
दिलजीत दोसांझ की फिल्‍म 'सतलज' का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। करीब चार साल ये यह फिल्‍म सेंसर बोर्ड के पास अटकी थी। मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जब वहां…
 15 July 2026
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त एक पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने पति निक जोनस और जोनस ब्रदर्स के सामने एक बॉलीवुड एक्टर के कथित अफेयर्स का खुलासा किया।…
 15 July 2026
कपिल शर्मा पिछले एक दशक से अधिक समय से प्राइम-टाइम टेलीविजन पर भारत को हंसा रहे हैं। हालांकि, वे और उनकी टीम अब टेलीविजन से हटकर नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट…
Advt.