2,700 रुपये का घाटा और 3 रुपये का डिविडेंड... देश के सबसे महंगे स्टॉक के साथ यह क्या हो गया?
Updated on
08-11-2024 02:57 PM
नई दिल्ली: देश में सबसे महंगे शेयर वाली कंपनी एमआरएफ ने शुक्रवार को सितंबर तिमाही का रिजल्ट जारी किया। फाइनेंशियल ईयर 2024 को दूसरी में कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 20% की गिरावट के साथ 455 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में यह 572 करोड़ रुपये था। इस अवधि के लिए कंपनी का परिचालन से राजस्व 11% बढ़कर 6,760 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 3 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश भी घोषित किया और 19 नवंबर को रिकॉर्ड तिथि निर्धारित की।
टायर बनाने वाली इस कंपनी ने जुलाई-सितंबर 2024 की अवधि के लिए 974 करोड़ रुपये का EBITDA दर्ज किया, जो पिछले साल की समान अवधि में दर्ज 1,129 करोड़ रुपये की तुलना में लगभग 14% कम है। दूसरी तिमाही में कंपनी का मार्जिन भी घटकर 14.4% रह गया। तिमाही के लिए कुल व्यय पिछले साल की समान तिमाही के 5,497 करोड़ रुपये से 16% बढ़कर 6,363 करोड़ रुपये हो गया। सितंबर तिमाही में कंपनी का कर पूर्व लाभ पिछले वर्ष की तिमाही के 791 करोड़ रुपये की तुलना में 20% गिरकर 631 करोड़ रुपये रह गया।
कंपनी का शेयर
शुक्रवार को बीएसई पर कंपनी का शेयर करीब तीन फीसदी गिरावट के साथ 117500.00 रुपये पर आ गया था। पिछले सत्र में यह 120958.70 रुपये पर बंद हुआ था। एमआरएफ देश का सबसे महंगा शेयर है। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 151,283.40 रुपये और न्यूनतम स्तर 107,200.00 रुपये है। केरल के एक ईसाई परिवार में जन्मे के. एम मैमन मापिल्लई ने एमआरएफ की स्थापना की थी।
नई दिल्ली: अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे आज घरेलू शेयर बाजार अधिकांश समय फ्लैट रहा लेकिन अंतिम क्षणों में…
नई दिल्ली: जून तिमाही के दौरान भारत से स्मार्टफोन का एक्सपोर्ट 23.4% बढ़कर $9.8 अरब पहुंच गया। अप्रैल-जून के दौरान कुल $15.2 अरब का इलेक्ट्रॉनिक शिपमेंट विदेश भेजा गया। इसमें…
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर चल रहे विवाद के बीच सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने फिर दोहराया है कि इस ब्लेंडेड फ्यूल का गाड़ियों की परफॉर्मेंस पर कोई…
नई दिल्ली: बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के लिए फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में एंट्री का रास्ता साफ हो गया है। पतंजलि आयुर्वेद और धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (DS ग्रुप) ने…
नई दिल्ली: Indo-MIM ने आज शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री की। कंपनी का शेयर अपने इश्यू प्राइस से 44.95% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। ₹485 के इश्यू प्राइस के मुकाबले कंपनी…
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर जारी विवाद के बीच देश में शुद्ध पेट्रोल यानी 100-ऑक्टेन प्रीमियम की बिक्री में दोगुना से ज्यादा उछाल आई है। महंगा होने के कारण…
नई दिल्ली: देश में फॉर्मल क्रेडिट तक लोगों की पहुंच पिछले नौ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। फॉर्मल क्रेडिट का मतलब है बैंक, क्रेडिट यूनियन और कोऑपरेटिव सोसाइटी जैसी…