Select Date:

'प्यार सोच-समझकर नहीं होता', सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम को डेट करने के सवाल पर बोलीं पलक तिवारी

Updated on 03-04-2023 06:35 PM
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इस समय सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर चर्चा में हैं। वह इस फिल्म से बॉलीवुड में एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं। लेकिन डेब्यू से काफी समय पहले से ही पलक तिवारी, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम संग लिंक-अप की खबरों को लेकर राडार पर हैं। पिछले साल भी पलक को इब्राहिम अली खान के साथ कई बार स्पॉट किया गया। एक बार तो पपाराजी द्वारा स्पॉट किए जाने पर पलक ने अपना चेहरा तक छुपा लिया था। इसी वजह से पलक और इब्राहिम को लेकर अफवाहें उड़ने लगीं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

न तो Palak Tiwari ने और न ही खुद Ibrahim Ali Khan ने कभी अपने लिंकअप और अफेयर की खबरों पर रिएक्ट किया। लेकिन अब पलक ने फाइनली चुप्पी तोड़ी है और बताया कि इब्राहिम को वह डेट कर रही हैं या नहीं। पलक तिवारी ने हाल ही हमारे सहयोगी ईटाइम्स को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपने सलमान खान संग काम करने के अलावा इब्राहिम अली खान संग लिंक-अप पर भी सफाई दी।

इब्राहिम को कर रही हैं डेट? यह बोलीं पलक

पलक तिवारी से जब पूछा गया कि क्या वह और इब्राहिम अली खान एक-दूसरे को डेट कर रहैं तो वह बोलीं, 'दो फिल्मों की शूटिंग ने मुझे लाइफ में काफी बिजी रखा है और मैं संतुष्ट हूं। यही मेरा एकमात्र फोकस है और यह मेरे लिए एक बहुत ही अहम साल है। मैं इन अफवाहों पर ध्यान नहीं देती क्योंकि यह मेरे पेशे का एक हिस्सा है। मैं इसके बजाय अपने काम पर ध्यान देना चाहूंगी'

'प्यार सोच-समझकर नहीं होता'

हालांकि पलक तिवारी ने माना कि प्यार कभी सोच-समझकर नहीं होता और न ही इसे मापा जाता सकता है। उन्होंने कहा, 'प्यार को भी कैलकुलेट नहीं किया जा सकता और न ही इसकी भविष्यवाणी की जा सकती है कि कब कहां और किससे प्यार होगा। इस स्टेज पर मेरे लिए काम सबसे पहले है। प्रोफेशनली यह समय मेरे लिए बहुत अहम है। इसलिए अभी मैं इसी एनर्जी पर फोकस कर रही हूं।'

सलमान संग काम के लिए सब छोड़ा

पलक तिवारी, पंजाबी सिंगर और एक्टर हार्डी संधू के गाने 'बिजली बिजली' से चर्चा में आई थीं। पिछले कई साल से पलक तिवारी के बॉलीवुड डेब्यू की चर्चा थी। अब फाइनली वह सलमान की फिल्म से शुरुआत कर रही हैं। पलक तिवारी ने बताया कि सोलो हीरोइन प्रोजेक्ट करने के लिए उनके आगे सारी जिंदगी पड़ी है, लेकिन अभी वह सलमान और संजय दत्त के साथ काम करने का मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहती थीं। इन दोनों स्टार्स के साथ काम करने के लिए पलक तिवारी ने सब छोड़ दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.