Select Date:

एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, महिला दिवस पर पीएम मोदी ने 100 रुपये की छूट का किया ऐलान

Updated on 08-03-2024 01:08 PM
नई दिल्ली: महंगाई से परेशान आम आदमी को राहत मिली है। कल उज्जवला में राहत के बाद अब सभी के लिए एलपीजी सिलेंडर के दाम कम हो गए हैं। एलपीजी सिलेंडर 100 रुपये सस्ता हुआ है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी ने ट्विट करके इसकी जानकारी दी है। सरकार के इस कदम से देशभर के लाखों परिवारों का वित्तीय बोझ कम होगा। पीएम मोदी ने महिला दिवस के अवसर पर ट्विट करके कहा कि आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। पीएम उज्ज्वला योजना पर मिलने वाली सब्सिडी एक साल के लिए बढ़ा दी गई है। लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है। उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस सिलिंडर पर मिलने वाली सब्सिडी 31 मार्च 2025 तक मिलेगी। इस तरह से अगले एक वर्ष के दौरान योजना के तहत आने वाले परिवारों को 12 एलपीजी सिलेंडर 300 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी के साथ मिलेगी।
इतने लोगों को मिलेगा फायदा
एलपीजी सिलेंडर के दाम कम होने से आम आदमी को काफी राहत मिली है। देश में कुल 31 करोड़ 40 लाख एलपीजी कनेक्शन हैं। इनमें से 10 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी उज्जवला योजना के हैं। केंद्र सरकार ने देश के इन 10 करोड़ से ज्यादा गरीब परिवारों को सब्सिडी पर रसोई गैस सिलेंडर देने की पीएम उज्ज्वला योजना की अवधि एक वर्ष के लिए और बढ़ा दी है। वर्ष 2016 में लागू इस योजना की अवधि मार्च, 2024 में समाप्त हो रही थी। गुरुवार को पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की हुई बैठक में यह फैसला किया गया कि अब यह स्कीम 31 मार्च, 2025 तक जारी रहेगी।

आज रात से होगा लागू

पेट्रोलियम मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि रसोई गैस की कीमतों में 100 रुपये की छूट का यह फैसला आज यानी 8 मार्च की रात से लागू हो जाएगा। अगस्त से पहले तक राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर 1103 रुपये में मिल रहा था, वहीं इसकी कीमत 903 रुपये हो गई है। अब 100 रुपये की राहत के बाद यह 803 रुपये का मिलेगा। कोलकाता में सिलेंडर 929 रुपये का था जो अब 829 रुपये का हो गया है। वहीं मुंबई में अभी तक यह सिलेंडर 902.50 रुपये का मिल रहा था जो अब 802.50 रुपये का हो गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.