Select Date:

सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, जानिए कितनी रह गई है अब कीमत

Updated on 22-12-2023 02:19 PM
नई दिल्ली: एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती की गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटाए हैं। दिल्ली में इस सिलेंडर की कीमत अब 1757.00 रुपये रह गई है जबकि पहले यह 1796.50 रुपये में मिल रहा था। इस तरह इसकी कीमत में 39.5 रुपये की कटौती की गई है। कोलकाता में इसकी कीमत अब 1868.50 रुपये, मुंबई में 1710 रुपये और चेन्नई में 1929 रुपये रह गई है। नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं। इससे पहले कोलकाता में इसकी कीमत 1908 रुपये, मुंबई में 1749 रुपये और चेन्नई में 1968.50 रुपये थी। हालांकि 14.2 किलो वाले वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसकी कीमत में आखिरी बार 30 अगस्त को बदलाव किया गया था। दिल्ली में इसकी 903 रुपये है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत सस्ती होने से बाहर खाना-पानी सस्ता होगा।
इससे पहले एक दिसंबर को 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 21 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी जबकि 16 नवंबर को इसकी कीमत में 57.50 रुपये की कटौती की गई थी। एक नवंबर और एक अक्टूबर को इसकी कीमत 100 रुपये से अधिक बढ़ाई गई थी। एक सितंबर को इसकी कीमत में भारी कटौती की गई थी। हालांकि घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत में 30 अगस्त से कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इसकी कीमत 903 रुपये है। उज्ज्वला गैस योजना के लाभार्थियों के लिए यह 703 रुपये का बैठता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमत

कच्चे तेल की कीमत में आज मामूली तेजी देखने को मिल रही है। सुबह के कारोबार में ब्रेंट क्रूड 0.59 डॉलर यानी 0.74 परसेंट की तेजी के साथ 79.98 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 0.55 डॉलर यानी 0.74 परसेंट तेजी के साथ 74.44 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। पिछले साल मई से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.