Select Date:

11 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों वाली पहली टीम बनी लखनऊ सुपर जायंट्स

Updated on 13-02-2022 07:11 PM


बेंगलुरु । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15 वें सत्र के लिए हुई नीलामी में नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने क्विंटन डिकॉक, जेसन होल्डर और तेज गेंदबाज मार्क वुड जैसे विदेशी खिलाड़ियों को खरीदा है। कप्तान लोकेश राहुल की इस टीम ने देखी खिलाड़ियों में दीपक हुड्डा, आवेश खान, क्रुणाल पंड्या, मनीष पांडे को खरीदा। इस प्रकार वह पहली ऐसी टीम बन गयी है जिसके पास 11 अंतरराष्ट्रीय  खिलाड़ी हो गये हैं। लखनऊ ने पहले ही कप्तान राहुल के अलावा मार्कस स्टॉइनिस और रवि बिश्नोई को शामिल किया था। 
लखनऊ फ्रेंचाइजी ने सबसे पहले डिकॉक पर बोली लगायी।. इसके बाद टीम ने मनीष पांडे के अलावा  हुड्डा, होल्डर और पंड्या को खरीदा। उसने आवेश खान को 10 करोड़ में खरीदने के बाद मार्क वुड को 7.50 करोड़ में टीम में लिया। 
टीम के केवल एक खिलाड़ी गेंदबाज अंकित राजपूत को ही अंतरराष्ट्रीय अनुभव नहीं हैं। टीम के पास सबसे महंगे खिलाड़ियों में आवेश खान 10 करोड़ के अलावा होल्डर 8.75 करोड़ रुपये रहे। लखनऊ ने क्रुणाल पंड्या के लिए 8.25 करोड़ की रकम खर्च की।  लखनऊ टीम इस प्रकार है : केएल राहुल, क्विंटन डिकॉक, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टॉइनिस, क्रुणाल पंड्या, जेसन होल्डर, आवेश खान, मार्क वुड, अंकित राजपूत और कुलदीप बिश्नोई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
 17 July 2026
अटलांटा: लियोनेल मेसी ने एक बार फिर कर दिखाया। उनकी काबिलियत की हर बार बेहद कठिन परीक्षा ली जाती है और वह हर बार इसमें अव्वल नंबर से पास होते…
 17 July 2026
अटलांटा: मैच खत्म होने में महज पांच मिनट बचे थे और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड का वर्षों पुराना फाइनल खेलने का सपना अब पूरा होने ही वाला है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद…
 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
Advt.