लखनऊ की नवाबी जीत, आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाकर पंजाब को रौंदा
Updated on
29-04-2023 08:11 PM
मोहाली: आईपीएल के मौजूदा सीजन का सबसे बड़ा और टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर (257/5) बनाने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को 56 रन से हरा दिया। अपने घर में शुक्रवार रात टॉस जीतकर शिखर धवन ने केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। बैटिंग के लिए मुफीद पिच पर रनों की बारिश के बीच लखनऊ की टीम ने कुल 27 फोर और 14 सिक्स लगाए। जवाब में पंजाब किंग्स निर्धारित 20वें ओवर में 201 रन पर सिमट गई। लखनऊ की ओर से मार्कस स्टोइनिस ने सर्वाधिक 40 गेंद में 72 रन बनाए तो गेंदबाजी में यश ठाकुर ने सर्वाधिक चार विकेट लिए।
लखनऊ के बल्लेबाजों का कहरमोहली पहुंचे लखनऊ के सुपर जायंट्स ने मेहमान टीम पंजाब किंग्स के बोलर के खिलाफ खूब चौके-छक्के जड़े। 24 गेंद में 54 रन बनाने वाले ओपनर काइल मेयर्स ने मजबूत शुरुआती दी तो मिडिल ऑर्डर में मार्कस स्टोइनिस ने कहर बरपा दिया। निकोलस पूरन ने महज 19 गेदों पर 45 रन ठोककर टीम को 250 से ऊपर ले जाने में मदद की। युवा आयुष बदोनी भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने एक और उम्दा पारी खेली। केवल 24 गेंद की उनकी पारी में 3 फोर और 3 सिक्स की मदद से 43 रन बने। सिर्फ कप्तान केएल राहुल का बल्ला ही इस बार भी खामोश रहा। 200 पार कर ही गया पंजाब
जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 19.5 ओवर में 201 रन पर आउट हो गई। अथर्व तायडे ने 36 गेंद में 66 रन बनाए जो आईपीएल में उनका पहला अर्धशतक है। लियाम लिविंगस्टोन (22 गेंद में 36 रन) और सिकंदर रजा (14 गेंद में 23 रन) हालांकि टिककर नहीं खेल सके। कप्तान शिखर धवन तीन मैचों के बाद लौटे, लेकिन दो गेंद ही खेल पाए। युवा तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने चार ओवर में 37 रन देकर चार विकेट लिए। लखनऊ की यह आठ मैचों में पांचवीं जीत थी जबकि पंजाब की आठ मैचों में चौथी हार रही। पंजाब का स्कोर एक समय 15 ओवर में चार विकेट पर 152 रन था, लेकिन आखिरी पांच ओवर में 106 रन बनाकर लगभग असंभव था।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…