लग्जरी कार्स, आलीशान घर, 23 साल के पृथ्वी शॉ की संपत्ति जानकर हिल जाएंगे
Updated on
11-08-2023 03:32 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का तीनों फॉर्मेट में प्रतिनिधित्व कर चुके युवा पृथ्वी शॉ इस समय काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे हैं। दरअसल, उन्होंने इंग्लैंड में चल रहे रॉयल लंदन कप कप में दोहरा शतक ठोका है। उन्होंने खेली गई 244 रन की तूफानी पारी में 24 चौके और 8 छक्के ठोके हैं। उन्होंने आने वाले एशिया कप और वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन आज हम शॉ के खेल की बात नहीं बल्कि उनकी नेट वर्थ की बात करेंगे। शॉ 23 साल की उम्र में ही करोड़ों के मालिक हैं। आप इनकी लग्जरी लाइफ के बारे में सुनकर हिल जाएंगे।
आपको बता दें कि महज 23 साल की उम्र में पृथ्वी शॉ की नेट वर्थ लगभग चार मिलियन डॉलर की है। भारतीय करंसी में देखें तो शॉ 25 करोड़ रुपये के मालिक हैं। उनकी सालाना सैलरी 0.5 मिलियन डॉलर है। इसके अलावा बात करें शॉ की मंथली सैलरी की, तो पृथ्वी एक महीने में 40,000 डॉलर से ज्यादा कमाते हैं।
विरार में है लग्जरी हाउस
पृथ्वी शॉ का महाराष्ट्र के विरार में एक लग्जरी डिजाइनर घर है। इसके अलावा,पृथ्वी शॉ के पास देश भर में कई रियल-एस्टेट संपत्तियां भी हैं। स्टार बल्लेबाज का कार कलेक्शन भले ही छोटा हो। लेकिन उनके पास दुनिया की कुछ बेहतरीन लग्जरी कारे हैं। उनकी कार कलेक्शन में एसयूवी शामिल हैं।
पृथ्वी शॉ एस्टिमेटिड (अनुमानित) नेट वर्थ- 25 करोड़
सालाना इंकोम- 7.5 करोड़
आईपीएल फीस- 7.5 करोड़
लग्जरी कार्स- 1.5-2 करोड़
ब्रेंड एंडोर्समेंट फी- 1 करोड़
ऐसे हैं पृथ्वी शॉ के आंकड़ें
पृथ्वी शॉ ने अब तक भारत के लिए 5 टेस्ट, 6 वनडे और 1 टी20 मुकाबला खेला है। टेस्ट में उन्होंने एक शतक और अर्धशतक की बदौलत 339 रन बनाए हैं। वनडे में उनके नाम 189 रन हैं जबकि टी20 में उनका अब तक खाता नहीं खुला है। आईपीएल की बात करें तो, आईपीएल में शॉ ने खेले गए 71 मुकाबलों में 145 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 1694 रन बनाए हैं। आईपीएल में उनके नाम 13 फिफ्टी हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…