रूस के हाथ एनडीए न लग जाए, इसलिए मैक्रों ने नहीं कराया कोरोना टेस्ट, 13 फीट दूर से की बातचीत
Updated on
13-02-2022 07:04 PM
मास्को । यूक्रेन संकट का कूटनीतिक हल निकालने के प्रयास में फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। मुलाकात से यूक्रेन समस्या का कोई समाधान तो नहीं निकल सका, लेकिन इस बैठक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वजह है पुतिन की मैक्रों के साथ 13 फीट की दूरी है। इस बैठक की एक तस्वीर जारी की गई, जिसमें दोनों नेता एक 13 फीट लंबे टेबल के दोनों कोनों पर बैठे हुए थे। इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के मीम्स भी वायरल हुए। लेकिन सवाल आखिरकार बरकार था कि पुतिन और मैक्रों के बीच इस दूरी की वजह क्या रही? दोनों नेता मीटिंग के बाद जब प्रेस से मुखातिब हुए तो भी दोनों के भी ये दूरी बरकरार रही।
ऐसा इससे पहले कभी नहीं हुआ था। इससे पहले भी दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी और हाथ भी मिलाए गए थे। लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ। जिसके पीछे की वजह कोविड टेस्ट रहा है। मैक्रों के साथ रूस की यात्रा पर जाने वाले एक स्टाफ ने बताया कि पुतिन ने मैक्रों के साथ यह दूरी कोरोना प्रोटोकॉल के तहत बरती थी। खबर के अनुसार मुलाकात से पहले पुतिन ने मैक्रों को आरटीपीसीआर टेस्ट कराने को कहा तो इससे मैक्रों ने इनकार कर दिया। इस इनकार के बाद पुतिन के अधिकारियों ने मैंक्रों को इस मुलाकात में 13 फीट यानी 4 मीटर की दूरी बरतने का विकल्प दिया, जिसे मैंक्रों ने स्वीकार कर लिया। मैक्रों ने कोरोना टेस्ट कराने से इस वजह से इनकार कर दिया कि कहीं कोविड किट की मदद से उनका डीएनए रूस के हाथ न लग जाए।
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
ढाका: बांग्लादेश की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके बिजनेस से जुड़ी 6.2 अरब डॉलर की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। बांग्लादेशी मुद्रा में यह कीमत 760…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शहबाज शरीफ की सरकार ने राजधानी की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। डॉन के मुताबिक मंगलवार को…
तेहरान: अमेरिका के भीषण हमलों के बाद ईरानी सेना भी जोरदार पलटवार कर रही है। इस बीच ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट तब तक नहीं…
न्यूयॉर्क: भारत ने गंभीर चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र के बारे में लोगों की राय खराब हो रही है क्योंकि यह सुरक्षा परिषद में सुधार करने में नाकाम रहा…