यूरोप और दक्षिण अमेरिका में बजने लगा मेड इन इंडिया का डंका, भारतीय प्रॉडक्ट्स की मांग बढ़ी
Updated on
06-04-2024 01:13 PM
नई दिल्ली: यूरोप और दक्षिण अमेरिका में भारतीय उत्पादों का डंका बजने लगा है। भारतीय निर्यातकों ने साल 2023 में यूरोपीय और लातिनी अमेरिकी देशों को निर्यात में अच्छी वृद्धि दर्ज की। इस दौरान रोमानिया, मोंटेनेग्रो, ऑस्ट्रिया और ग्वाटेमाला में खासतौर से भारतीय उत्पादों की मांग में काफी इजाफा देखने को मिला है। वाणिज्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि जीवनयापन की ऊंची लागत, कमजोर बाहरी मांग और मौद्रिक सख्ती के कारण यूरोपीय संघ और ब्रिटेन जैसे बड़े बाजारों में प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद 2023 में यूरोपीय संघ को भारत का वस्तुओं का निर्यात 2.1 प्रतिशत बढ़ गया।
अधिकारी ने कहा, ‘2023 में वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत के वस्तु निर्यात में अच्छी वृद्धि हुई।’ इस दौरान रोमानिया, चेक गणराज्य, मोंटेनेग्रो, फिनलैंड, नीदरलैंड, पुर्तगाल, लक्जमबर्ग, आइसलैंड, आयरलैंड और ऑस्ट्रिया जैसे यूरोपीय देशों को भारत के निर्यात में स्वस्थ वृद्धि हुई। अधिकारी ने कहा कि ये रुझान यूरोप में मौजूदा अनिश्चितताओं और मंदी के बावजूद भारत के व्यापार में जुझारूपन को दर्शाते हैं। इसी तरह, 2023 में लातिनी अमेरिकी देशों में क्यूबा, उरुग्वे, पैराग्वे, गुयाना, पेरू, मेक्सिको और ग्वाटेमाला को भारत के निर्यात में उच्च वृद्धि दर्ज की गई।
मिडिल-ईस्ट को निर्यात
अधिकारी ने कहा कि मिडिल-ईस्ट के देशों में लगातार अशांति, तेल उत्पादन में कटौती और सख्त नीतियों से वहां ग्रोथ प्रभावित हुआ है लेकिन इसके बावजूद इन देशों को भारत का एक्सपोर्ट पॉजिटिव बना हुआ है। इराक, सऊदी अरब और यूएई को पिछले साल मर्केंडाइज एक्सपोर्ट में तेजी आई है। इकनॉमिक थिंक टैंक ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) का कहना है कि 2022 की तुलना में 2023 में भारत का एक्सपोर्ट और इम्पोर्ट 2.6 फीसदी गिरा है। 2022 में यह 16,51.9 अरब डॉलर था जो 2023 में 1,609 अरब डॉलर रह गया।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…