केरल के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीयूएसएटी) ने हाल ही में फीमेल स्टूडेंट्स को मेन्सट्रुएशन बेनिफिट यानी पीरियड लीव देने का फैसला किया है। इस यूनिवर्सिटी में करीब 8000 स्टूडेंट हैं, जिसमें लगभग आधी छात्राएं हैं। मेन्सट्रुएशन बेनिफिट में यूनिवर्सिटी हर सेमेस्टर में छात्राओं को उपस्थिति में कमी के लिए अतिरिक्त दो फीसदी छूट देगी। यूनिवर्सिटी की छात्राएं इसकी लंबे वक्त से मांग कर रही थीं, जिसके बाद कमेटी ने ये फैसला लिया।
