Select Date:

मरांग बुरु धर्म स्थल की रक्षा के लिए आदिवासियों का महाजुटान, ताकत दिखाने की तैयारी

Updated on 10-01-2023 06:18 PM
रांची/ गिरिडीह: झारखंड में गिरिडीह जिले में अवस्थित पासरनाथ पहाड़ को लेकर अब एक नया विवाद तूल पकड़ने लगा है। जैन समाज के लोग पासरनाथ के सम्मेद शिखर की पवित्रता को लेकर जहां देशभर में आंदोलनरत है। वहीं संथाल आदिवासी समाज का कहना है कि यह पूरा पहाड़ उनके देवता मरांग बुरु का है। यहां वे हर साल आषाढ़ी पूजा में सफेद मुर्गे की बलि देते हैं। इसके साथ छेड़छाड़ उन्हें मंजूर नहीं होगी। संथाल आदिवासियों का मंगलवार को पारसनाथ-मधुबन में महाजुटान भी हो रहा है। जिसमें झारखंड के अलावा अन्य पड़ोसी राज्यों से भी आदिवासी समाज के लोग एकत्रित हो रहे है। आदिवासियों के महाजुटान के साथ ही समाज की ओर से अपने सबसे प्रमुख धर्मगढ़ की रक्षा के लिए आंदोलन का शंखनाद किया जाएगा।

संथाल आदिवासियों और जैन समाज के बीच बनी सहमति


इससे एक दिन पहले जिला प्रशासन की ओर से विवाद के निपटारे को लेकर मधुबन स्थित गेस्ट हाउस में बैठक की गई। इस बैठक में विधायक सुदिव्य कुमार, उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी अमित रेणु समेत अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में जैन समाज के प्रतिनिधियों, पासरनाथ ट्रस्ट के सदस्य और संथाल आदिवासी समेत समाज के प्रमुख लोगों को बुलाया गया था। वार्ता में दोनों पक्षों ने अपनी बातों रखा। दोनों पक्षों की ओर से यह भरोसा दिलाया कि जिस तरह की सहयोगात्मक कार्य पूर्व से चलता रहा था, वह चलता रहेगा, न जैन तीर्थयात्रियों की परेशानी होनी चाहिए और न संथाल समुदाय को मरांग बुरु तीर्थस्थल पर जाने में कोई परेशानी होनी चाहिए। वार्ता में दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी कि किसी भी प्रकार के नए नियम जैन समाज की तरफ से नहीं लगाया जाएगा और न ही किसी तरह का प्रतिबंध संथालों की तरफ से होगा। पूर्व में दोनों ही अपने तीर्थस्थल और धार्मिक रीति-रिवाज और परंपरा का सम्मान करेंगे।


आदिवासियों के महाजुटान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम


गिरिडीह जिला प्रशासन की ओर से आदिवासियों के महाजुटान को लेकर पारसनाथ-मधुबन के आसपास क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। आज महाजुटान के कार्यक्रम में जेएमएम विधायक लोबिन हेम्ब्रम, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा और पूर्व सांसद सालखन मुर्मू समेत विभिन्न दलों और संगठनों के नेता-कार्यकर्त्ता पहुंच रहे है। इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से पूरे इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए सीसीटीवी के साथ-साथ ड्रोन कैमरे की भी मदद ली जा रही है। मधुबन जाने वाले हर प्रमुख रास्तों पर नजर रखी जा रही है। दंडाधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.