Select Date:

महाराष्ट्र ने सौराष्ट्र के सामने 249 रन का लक्ष्य रखा, ऋतुराज ने लगातार तीसरा शतक जड़ा

Updated on 02-12-2022 09:16 PM
महाराष्ट्र और सौराष्ट्र के बीच अहमदाबाद में विजय हजारे ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला खेला जा रहा है। सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। महाराष्ट्र ने 50 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 248 रन बनाए। सौराष्ट्र को विजय हजारे ट्रॉफी जीतने के लिए 249 रन बनाने हैं।
महाराष्ट्र की शुरुआत खराब रही। पवन शाह चार रन बनाकर आउट हुए। वहीं, सत्यजीत बचाव ने 27 रन की पारी खेली। अंकित बावने कुछ खास नहीं कर सके और 22 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने शतक जड़ा। वह 131 गेंदों में सात चौके और चार छक्के की मदद से 108 रन बनाकर रन आउट हुए।
विजय हजारे टूर्नामेंट के इस सीजन में यह ऋतुराज का लगातार तीसरा शतक रहा। इससे पहले यूपी के खिलाफ उन्होंने नाबाद 220 रन और असम के खिलाफ सेमीफाइनल में 168 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा ऋतुराज रेलवेज के खिलाफ टूर्नामेंट की शुरुआत में नाबाद 124 रन बनाए थे।
अजीम काजी  33 गेंदों में 37 रन और सौरभ नवाले 13 रन बनाकर आउट हुए। 2022 अंडर-19 विश्व कप के हीरो राजवर्धन हंगरगेकर और विक्की ओस्तवाल खाता भी नहीं खोल सके। मुकेश चौधरी दो रन बनाकर आउट हुए। नौशाद शेख 31 रन बनाकर नाबाद रहे। सौराष्ट्र की ओर से चिराग जानी ने सबसे ज्यादा ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, कप्तान जयदेव उनादकट और पार्थ भुत को एक-एक विकेट मिला।

पहली बार चैंपियन बनने पर महाराष्ट्र की नजर

महाराष्ट्र की नजर पहली बार चैंपियन बनने पर है। वह पहली बार फाइनल खेल रहा है। वहीं, सौराष्ट्र दूसरी बार 50 ओवर के इस टूर्नामेंट को अपने नाम करना चाहेगा। टूर्नामेंट में सौराष्ट्र के तेज गेंदबाजों का दबदबा रहा है तो वहीं, महाराष्ट्र के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।

कप्तान ऋतुराज पर महाराष्ट्र की जिम्मेदारी

महाराष्ट्र की बल्लेबाजी कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर निर्भर करती है। वह अभी शानदार फॉर्म में हैं। उनके दम पर ही महाराष्ट्र यहां तक पहुंचा है। गायकवाड़ ने फाइनल से पहले इस टूर्नामेंट में चार मैचों में 552 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश के खिलाफ रिकॉर्ड नाबाद 220 रनों की पारी खेली थी।
उस पारी में ऋतुराज ने एक ओवर में सात छक्के भी जड़े थे। उनके अलावा महाराष्ट्र के अन्य बल्लेबाज अंकित बावने आठ पारियों में 571 रन बना चुके हैं। महाराष्ट्र के लिए राहुल त्रिपाठी नहीं खेल रहे हैं। वह चार दिसंबर से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल हैं।

कप्तान उनादकट पर सौराष्ट्र की जिम्मेदारी

सौराष्ट्र की गेंदबाजी का जिम्मा कप्तान जयदेव उनादकट के कंधों पर रहेगा। वह फाइनल से पहले तक इस टूर्नामेंट में 18 विकेट चटका चुके हैं। इस दौरान उन्होंने सेमीफाइनल में कर्नाटक के खिलाफ 26 रन देकर चार विकेट और ग्रुप मैच में हिमाचल के खिलाफ 23 रन देकर पांच विकेट लिए थे।
सौराष्ट्र के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। वह भारत-ए टीम के साथ अभी बांग्लादेश में है जो टेस्ट सीरीज के लिए तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा सौराष्ट्र के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया भी इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं। उन्हें क्वार्टर फाइनल में तमिलनाडु के खिलाफ अंगुली में चोट लग गई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
 20 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
 18 July 2026
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
 18 July 2026
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
Advt.