महाठग सुकेश ने नेटफ्लिक्स वेब सीरीज से सीखा 'ब्लैक एंड वाइट' का खेल, अब सामने आया LS का कारनामा
Updated on
24-01-2023 05:19 PM
नई दिल्ली: क्राइम के कई मामलों में ऐसा देखा गया है कि अपराधी किसी फिल्म या वेब सीरीज से तरीका सीखते हैं। अभिनेत्री नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडीज के साथ अपने संबंधों को लेकर चर्चा में चल रहे सुकेश चंद्रशेखर के बारे में भी ऐसी नई जानकारी पता चली है। जी हां, आर्थिक अपराध शाखा की चार्जशीट से पता चला है कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर और उसकी पत्नी लीना पॉल ने नेटफ्लिक्स सीरीज 'ओजार्क' (Ozark) से क्राइम के गुर सीखे थे। ये अपने काले धन को छोटे-मोटे कारोबारी गतिविधियों से सफेद बना रहे थे। इसी तरह के धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) की कहानी ओजार्क में दिखाई गई है। वहीं से आइडिया लेकर चंद्रशेखर और पॉल ने भी गैरकानूनी तरीके जुटाए धन को वैध बनाने का तरीका निकाला। इसमें से एक तरीका था पॉल का सलून। उन्होंने Nail Artistry नाम से सलून खोला था। पुलिस का कहना है कि वहां 'ग्राहकों' से कमाई दिखाने के लिए लगातार कार्ड स्वाइप किए गए। सुपर कार आर्टिस्ट्री, LS फिशरीज, न्यूज एक्सप्रेस आदि जैसे बिजनस के जरिए इसी तरह का 'खेल' खेला गया। सुकेश और लीना दोनों इस समय जेल में बंद हैं।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…