Select Date:

माही भाई फोन नहीं उठाते, लेकिन उनके 2 मैसेज ने जोश भर दिया, धोनी पर बोले कोहली

Updated on 25-02-2023 11:13 PM
बेंगलुरु: महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली वर्ल्ड क्रिकेट के दो बड़े सुपरस्टार हैं। इंडियन टीम में तो दोनों ने 15 साल साथ में क्रिकेट खेली। दोनों ने अपने करियर का टॉप फॉर्म साथ गुजारा। साथ में भारतीट टीम को कई मैच जिताए। कई वर्ल्ड कप, आईसीसी टूर्नामेंट्स बतौर कप्तान-उपकप्तान और कप्तान-मेंटॉर खेले। धोनी और कोहली का ऑन ग्राउंड रिलेशन 2008 से शुरू हुआ, जो माही के 2019 में संन्यास के बाद टूट गया। अब कोहली ने धोनी के साथ 11 साल लंबा ड्रेसिंग रूम अनुभव शेयर किया है।

आईपीएल से पहले आरसीबी पॉडकास्ट सीजन-2 के पहले ही एपिसोड में पूर्व कप्तान विराट कोहली पहुंचे थे। कोहली ने इस बातचीत में बताया, 'मेरे पूरे करियर के दौरान अनुष्का के अलावा, धोनी मेरी सबसे बड़ी ताकत रहे, मुझे उनका बड़ा सपोर्ट था। सिर्फ वहीं थे, जो मेरे बचपन के दोस्त, परिवार के अलावा कभी भी मेरे पास होते थे। अगर आप उन्हें किसी दिन फोन करेंगे तो इस बात कि 99 प्रतिशंत संभावना है कि वह कॉल ही नहीं उठाएंगे, क्योंकि वह अपना फोन ही नहीं देखते।'

कोहली आगे कहते हैं, 'हालांकि ऐसा दो बार हो चुका है, जब उन्होंने मैसेज करके मुझे पूछा कि तुम कब मजबूत वापसी कर रहे हो। बस यहीं से मुझे हिट मिला और मेरी पुरानी फॉर्म वापस आई। धोनी को मैंने हमेशा आत्मविश्वासी, मानसिक रूप से बहुत मजबूत आदमी के रूप में देखा है, जो किसी भी परिस्थिति को सहन कर सकता है। वहां से निकलने का रास्ता खोज सकता है। हमें रास्ता दिखा सकता है। आप मैं जिस दौर से गुजर रहा हूं, माही भाई वहां से निकल चुके हैं।'

विराट कोहली ने 15 साल के करियर में भारत के लिए 106 टेस्ट, 271 वनडे और 115 T20I खेले हैं और 25000 से ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाए हैं। इस पॉडकास्ट में धोनी के अलावा कोहली ने भारत और आरसीबी के कप्तान के रूप में अपने कार्यकाल को भी विस्तार से बताया। कप्तानी छोड़कर खुद की टीम में बतौर सीनियर बैट्समैन के रोल में जाने के बारे में बताया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
 22 July 2026
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
Advt.