माही तुम्हारी याद आती है.. धोनी वर्ल्ड कप के सबसे सफल भारतीय कप्तान, रोहित शर्मा को लेने होंगे सबक
Updated on
02-10-2023 01:18 PM
नई दिल्ली: 1975 और 1979 में हुए शुरुआती दोनों वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से ही बाहर होने वाली भारतीय टीम 1983 में विश्व चैंपियन बन जाएगी, इसकी किसी ने सपने में भी कल्पना नहीं की थी। सितारों से सजी लगातार दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज टीम का विजयरथ रोककर भारत ने हर किसी को हैरान कर दिया था। मगर कपिल देव की टीम जैसा कमाल दोहराने में भारत को 28 साल लग गए। इस बीच मोहम्मद अजहरुद्दीन, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ सरीखे दिग्गजों ने भी टीम की कप्तानी की, लेकिन सफलता मिली महेंद्र सिंह धोनी को। 2011 में भारत ने माही की कप्तानी में अपना दूसरा खिताब जीता। अब समूचा हिंदुस्तान 5 अक्टूबर से अपनी सरजमीं पर शुरू हो रहे विश्व कप में रोहित शर्मा से भी यही आस लगाकर बैठा है।
धोनी का विनिंग परसेंट 82.35 महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने 2011 और 2015 विश्व कप खेले। 2007 का टी-20 विश्व कप जीता चुके माही का करिश्मा उनके पहले वनडे वर्ल्ड कप में भी चला। फाइनल में श्रीलंका को हराते हुए टीम चैंपियन बनी। इस सीजन टीम को नौ में से सात जीत मिली। एक मैच में हारे तो एक टाई रहा था। 2015 में टीम ऑस्ट्रेलिया से सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गई थी। उस सीजन आठ में से सात मुकाबले जीते थे। इस तरह धोनी वर्ल्ड कप इतिहास में भारत के सबसे सफल कप्तान हैं, जिन्होंने 17 में से 14 जीते हैं और सिर्फ दो ही मुकाबले गंवाए।
धोनी के बाद कपिल का नंबर शुरुआती दो विश्व कप में भारत की कमान श्रीनिवास वेंकटराघवन के पास थी, जिसमें उन्होंने कुल छह में से एक ही जीत अर्जित की। 1983 और 1987 में कप्तानी कपिल देव ने संभाली। पहले विश्व विजेता कप्तान ने वर्ल्ड कप के कुल 15 मैच में से 11 में टीम को जीत दिलाई। पहली बार में चैंपियन और दूसरी बार में सेमीफाइनलिस्ट बनाया। कपिल देव का विनिंग परसेंट 73.33 रहा। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सबसे ज्यादा तीन बार 1992, 1996 और 1999 विश्व कप में भारत की कप्तानी की। अजहर ने इस दौरान कुल 23 मैच में सिर्फ 10 जीत ही दिलाई। सौरव गांगुली ने 2003 वर्ल्ड कप में टीम को फाइनल तक का सफर तय करवाया और 11 में से नौ मैच जिताए। 2007 में तीन में से सिर्फ एक मैच जीतते हुए टीम राहुल द्रविड़ की कप्तानी में ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई।
ओवरऑल लिस्ट में पोटिंग सबसे आगे ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग ने 2003-2011 विश्व कप के 29 मैच में 26 जीत हासिल की, उनका विनिंग परसेंट सबसे ज्यादा 89.65 है। दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के महान क्लाइव लॉयड आते हैं। उनकी कप्तानी में कैरेबियाई टीम ने 1975 से 1983 के बीच कुल 17 मुकाबले में से 15 में जीत हासिल की है, उनका विनिंग परसेंट 88.23 है। लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारत के महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…