माही मार रहा है... एमएस धोनी ने खेली विंटेज पारी, फिर बेबी जीवा को गले से लगा लिया
Updated on
11-05-2023 08:15 PM
चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी देखने के लिए फैंस का उत्साह चरम पर रहता है। हालांकि आईपीएल 2023 में उन्हें इतना बल्लेबाजी करते हुए नहीं देखा गया। वह बल्लेबाजी करने के लिए बैटिंग ऑर्डर में काफी नीचे आने लगे हैं, जिसके चलते या तो कभी उनकी बल्लेबाजी नहीं आती या फिर वह बस एक या दो बॉल ही खेल पाते हैं। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ माही बल्लेबाजी करने भी आए और उनका हमें विंटेज रूप भी देखने को मिला जिसके लिए वह जाने जाते हैं। इतना ही नहीं बल्कि मैच के बाद उनकी बेटी जीवा भी मैदान में दिखाई दी। धोनी और बेबी जीवा की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रही है।
चेपॉक में धोनी ने खेली तूफानी पारी
बेस्ट फिनिशर के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक बार फिर अपने पुराने दिनों की तरह ताबड़तोड़ बैटिंग की। धोनी ने अंत में आकर विस्फोटक अंदाज में चेन्नई की पारी को समाप्त किया। बस इसी के चलते अब धोनी चर्चा में बने हुए हैं। माही ने 222 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 9 गेंद में 20 रन जड़ दिए, जिसमें उनके बल्ले से 2 गगनचुंबी छक्के और 1 चौका भी देखने को मिला। धोनी की इस विध्वंसक पारी की बदौलत ही चेन्नई, दिल्ली कैपिटल्स को 168 रन का लक्ष्य देने में सफल हो पाई।
आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स का मैच देखने एमएस धोनी की वाइफ साक्षी धोनी और उनकी बेटी जीवा भी आईं हुई थी। ऐसे में चेन्नई के मैच जीतने के बाद जीवा मैदान पर भी नजर आई। जीवा के मैदान पर आने के बाद डैडी धोनी और जीवा के बीच एक क्यूट मोमेंट भी देखा गया, जिसको कैमरामैन ने कैमरा में कैद कर लिया। दरअसल, मैच के बाद माही और जीवा एक दूसरे को गले लगाते हुए नजर आए। दोनों की मैच के बाद की एक फोटो भी सामने आई है।
आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स का मैच देखने एमएस धोनी की वाइफ साक्षी धोनी और उनकी बेटी जीवा भी आईं हुई थी। ऐसे में चेन्नई के मैच जीतने के बाद जीवा मैदान पर भी नजर आई। जीवा के मैदान पर आने के बाद डैडी धोनी और जीवा के बीच एक क्यूट मोमेंट भी देखा गया, जिसको कैमरामैन ने कैमरा में कैद कर लिया। दरअसल, मैच के बाद माही और जीवा एक दूसरे को गले लगाते हुए नजर आए। दोनों की मैच के बाद की एक फोटो भी सामने आई है।
चेन्नई ने 27 रन से जीता मैच
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 167 रन बना दिए। चेपॉक की मुश्किल विकेट पर इतने रन डेविड वॉर्नर की दिल्ली कैपिटल्स को हराने के लिए काफी रहे। दिल्ली 168 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 140 रन ही बना पाई और 27 रन से मुकाबला हार गई। यह कैपिटल्स की इस सीजन खेले गए 11 मैचों में से 7वीं हार थी। उनका अब प्लेऑफ में पहुंचने का सपना लगभग टूट गया है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…