अगले 5 साल तक और गरजेगा माही का बल्ला, बैटिंग कोच ने बताया धोनी कब लेंगे संन्यास
Updated on
20-05-2023 08:17 PM
नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइक हसी ने कहा कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विकेटों के बीच दौड़कर अपने घुटने पर दबाव नहीं डालना चाहते इसलिए बल्लेबाजी क्रम में नीचे उतरकर ‘फिनिश’ करना चाहते हैं। धोनी पूरे आईपीएल में घुटने की चोट से जूझते रहे हैं लेकिन इसके बावजूद विकेटकीपिंग की और आठवें नंबर तक उतरकर संक्षिप्त लेकिन उपयोगी पारियां खेली। हसी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शनिवार को आखिरी लीग मैच से पहले कहा, 'यह स्पष्ट है कि वह आखिरी कुछ ओवर में ही उतरना चाहते हैं । उनका घुटना सौ फीसदी फिट नहीं है और वह इसी वजह से दसवें, 11वें या 12वें ओवर में नहीं उतरते हैं ताकि तेजी से दौड़ना नहीं पड़े जिससे घुटने पर दबाव पड़ेगा।'
उन्होंने कहा, 'वह जब तक संभव हो बल्लेबाजी के लिए उतरना टालते हैं ताकि पारी के आखिर में तेज खेल सकें। उन्होंने शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायुडू पर काफी भरोसा जताया है।' दिल्ली के खिलाफ पिछले मैच में धोनी विकेटों के बीच दौड़ में जूझते नजर आए।
वहीं केकेआर के खिलाफ चेपॉक पर हारने के बाद मैदान का चक्कर लगाते समय उनके घुटने पर आइस पैक लगा था। हसी ने कहा, 'हमें हर मैदान पर दर्शकों का जबर्दस्त समर्थन मिला। एम एस लीजैंड है और हर रोज ऐसे माहौल में खेलने का मौका नहीं मिलता।'
आईपीएल से धोनी के संन्यास के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, 'वह अगले पांच साल तक और खेल सकता है। वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है और अपने खेल पर मेहनत करता है। उसमें छक्के मारने की क्षमता है। जब तक उसे खेल का मजा आ रहा है और वह टीम के लिए योगदान दे रहा है, उसके अगले पांच साल तक नहीं खेलने का कोई कारण नहीं है।'
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…