महोबा के होमगार्ड कमाडेंट मनीष दुबे पर लटकी सस्पेंशन की तलवार, जांच में पाए गए दोषी
Updated on
11-07-2023 12:34 PM
लखनऊ: बरेली की पीसीएस ज्योति वर्मा और महोबा के होमगार्ड जिला कमांडेंट मनीष दुबे। उत्तर प्रदेश सरकार के ये दोनों अफसर करीब एक महीने से लगातार सुर्खियों में हैं। ज्योति के पति आलोक मौर्य का आरोप है कि इन दोनों के बीच अफेयर चल रहा है। साथ ही इन्होंने मिलकर उन्हें रास्ते से हटाने की साजिश भी रची है। प्रयागराज की धूमनगंज पुलिस आलोक के इन आरोपों की छानबीन कर रही है। इस बीच, होमगार्ड विभाग ने मनीष दुबे पर लगे आरोपों की जांच पूरी कर ली है जिसमें वह दोषी पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि उनका सस्पेंड करने की सिफारिश कर दी गई है। डीआईजी होमगार्ड संतोष सिंह ने अपनी जांच रिपोर्ट डीजी होमगार्ड बीके मौर्य को सौंप दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जांच में मनीष दुबे के ज्योति मौर्य समेत तीन मामलों का जिक्र किया गया है। मनीष दुबे को विभाग की छवि धूमिल करने का दोषी पाया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर मनीष दुबे के निलंबन की सिफारिश कर दी गई है। जल्द ही यह रिपोर्ट यूपी सरकार को भेजी जाएगी जो कार्रवाई पर फैसला लेगा। बताया जा रहा है कि मनीष दुबे का पहला मामला एसडीएम ज्योति मौर्य से जुड़ा है। दोनों के बीच संबंधों की वजह से विभाग की छवि धूमिल हुई है।
मनीष की पत्नी ने 80 लाख दहेज मांगने का लगाया आरोप
दूसरा केस अमरोहा का बताया जा रहा है। यहां एक महिला होमगार्ड ने मनीष दुबे पर आरोप लगाया था कि वह उसे अकेले कमरे में मिलने के लिए बुलाते थे। जब वह नहीं गई उसकी ड्यूटी रोक दी। महिला ने इसकी शिकायत डीजी होम से भी की थी। वहीं, तीसरी शिकायत मनीष दुबे की पत्नी की है। होमगार्ड विभाग की जांच के दौरान मनीष की पत्नी ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद वह उनसे 80 लाख रुपये दहेज मांग रहे थे। पहले मनीष की पत्नी ने बयान देने से मना कर दिया था पर बाद में उन्होंने दो पन्ने का अपना बयान डीआईजी संतोष सिंह को भेजा था।
समझौता करने को राजी हैं आलोक मौर्य
गौरतलब है कि एसडीएम ज्योति मौर्य ने अपने पति आलोक और ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि आलोक उन पर फॉर्च्यूनर कार लाने का दबाव डाल रहे थे। साथ ही उनका वॉट्सऐप हैक कर निजी मैसेज वायरल कर दिया। धूमनगंज थाने की पुलिस ने ज्योति मौर्य का बयान दर्ज कर लिया है। जल्द ही आलोक और उनके घरवालों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया जाएगा। इस बीच, यह भी खबर आई कि आलोक मौर्य समझौता करने के लिए राजी हो गए हैं। उनका कहना है कि वह अपनी जुड़वां बेटियों के लिए ज्योति मौर्य के साथ समझौता करना चाहते हैं।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…