अनिल अग्रवाल की कंपनी को बड़ा फटका, सरकार के एक फैसले से शेयरों में भारी गिरावट
Updated on
05-06-2026 02:19 PM
नई दिल्ली: देश में चांदी का सबसे ज्यादा उत्पादन करने वाली कंपनी हिंदु्स्तान जिंक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सरकार इस कंपनी में अपनी 2% तक की हिस्सेदारी ₹5,000 करोड़ तक में बेचने की योजना बना रही है। 31 मार्च, 2026 तक कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के आंकड़ों के मुताबिक इस कंपनी में केंद्र सरकार की हिस्सेदारी लगभग 28% थी। अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता की इसमें लगभग 61% हिस्सेदारी थी।
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सरकार हिंदुस्तान जिंक में हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है। कंपनी का शेयर आज करीब 6% गिरकर 567.20 रुपये पर आ गया। पिछले सत्र में यह 603.75 रुपये पर बंद हुआ था। इस गिरावट से कंपनी का मार्केट कैप भी करीब 2.40 लाख करोड़ रुपये रह गया। वेदांता का शेयर भी 4% से अधिक गिरकर ₹312.35 पर आ गया।
कंपनी के शेयरों की चाल
पिछले हफ्ते सरकार ने कोल इंडिया में 2% हिस्सेदारी बेचकर लगभग $531 मिलियन जुटाए थे। इसी हफ्ते एनएचपीसी में 6% हिस्सेदारी बेचकर सरकार को $450 मिलियन मिले थे। अब सरकार हिंदुस्तान जिंक और एलआईसी में हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रही है। हिंदुस्तान जिंक के शेयरों में एक हफ्ते में 9% से ज्यादा और एक महीने में 6% की गिरावट आई है। 2026 में अब तक इसमें 6% से ज्यादा की गिरावट देखी गई है। कंपनी के शेयरों में एक साल में लगभग 17% की बढ़त हुई है।
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
नई दिल्ली: अमेरिका के एनर्जी इंर्फोमेशन एडमिनिस्ट्रेशन (U.S. Energy Information Administration) ने बीते 10 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह की रिपोर्ट दे दी है। इसके मुताबिक अब अमेरकिा में क्रूड…
नई दिल्ली: रविंद्र जी. बेंगलुरु के रहने वाले हैं। पहले वह फार्मास्युटिकल प्रोफेशनल रहे हैं। साल 2014 में वीजा की दिक्कतों के कारण उनकी जमी-जमाई नौकरी छूट गई। वह चार…
नई दिल्ली: आखिरकार आईडीबीआई बैंक में सरकारी हिस्सेदारी बेचने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स होल्डिंग्स के ऑफर को मंजूरी दे दी है। सूत्रों…
नई दिल्ली: भारत और यूके के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) आज से लागू हो रहा है। इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स के लिए बांग्लादेश और चीन के मुकाबले बेहतर स्थिति…