मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, अर्जुन राम मेघवाल होंगे नए कानून मंत्री, किरेन रिजिजू की लेंगे जगह
Updated on
18-05-2023 07:30 PM
नई दिल्ली : मोदी कैबिनेट में गुरुवार को एक बड़े फेरबदल का ऐलान किया गया है। अबतक कानून मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे किरेन रिजिजू का मंत्रालय बदला गया है। उनकी जगह पर अर्जुन राम मेघवाल को कानून और न्याय मंत्रालय का राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय दिया गया है। राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने ये फैसला किया है।
किरेन रिजिजू से पहले जुलाई 2021 में रविशंकर प्रसाद से भी इसी तरह कानून मंत्रालय छिना गया था। कानून मंत्री के तौर पर रिजिजू के कार्यकाल में जजों की नियुक्ति के मुद्दे पर उनके और न्यायपालिका में टकराव की खबरें अक्सर सुर्खिया बटोर रही थीं। रिजिजू शीर्ष न्यायपालिका में जजों की नियुक्ति वाले कलीजियम सिस्टम पर सार्वजनिक तौर पर तीखे हमले करते रहे हैं। वह इसे 'अपारदर्शी' सिस्टम बताते हुए आलोचना करते रहे हैं।
कानून मंत्रालय से किरेन रिजिजू की छुट्टी पर पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर मजे भी लिए। उन्होंने ट्वीट किया, 'किरेन रिजिजू: कानून नहीं, अब पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय। कानूनों के पीछे का विज्ञान समझना आसान नहीं होता। अब विज्ञान के कानूनों के साथ भिड़ना। गुड लक माइ फ्रेंड!'
अर्जुन राम मेघवाल राजस्थान से आते हैं। वह बीजेपी के बड़े दलित चेहरों में से एक हैं। वह अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। अक्सर उन्हें साइकिल चलाते हुए काम पर जाते देखा जाता है। राजस्थान में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्हें कानून मंत्रालय जैसी अहम जिम्मेदारी दिए जाने को राजस्थान साधने की कोशिश के तौर पर भी देखा जाता है।
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में 19 साल की मेडिकल छात्रा अंकिता सांगले ने रविवार को आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें अंकिता ने लिखा…
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…