खाते में पैसों का कर लें बंदोबस्त, इस हफ्ते आ रहे इन कंपनियों के IPO, देखें डिटेल्स
Updated on
15-01-2024 02:19 PM
नई दिल्ली: आईपीओ में निवेश करके आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। पिछले साल बहुत सी कंपनियों के आईपीओ लॉन्च हुए थे। इनमें से कई में निवेशकों की बंपर कमाई हुई है। इस साल भी कई दिग्गज कंपनियां अपने आईपीओ लेकर बाजार में आ रही हैं। इनमें निवेश करके अच्छी कमाई की जा सकती है। इस हफ्ते तीन कंपनियों के आईपीओ (IPOs This Week) लॉन्च होने वाले हैं। यहां हम आपको इन आईपीओ (IPOs This Week) की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। हालांकि आप किसी भी आईपीओ में निवेश करने से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपको आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है। बाजार में बिना जानकारी के निवेश न करें। आईए आपको बताते हैं इस सप्ताह खुलने जा रहे आईपीओ के बारे में।
EPACK Durable IPO
ईपैक ड्यूरेबल आईपीओ 19 जनवरी को खुलने वाला है। इस आईपीओ में निवेशक 23 जनवरी तक निवेश कर सकते हैं। आईपीओ में 400 करोड़ रुपये तक का फ्रेश इक्विटी इश्यू और शेयरधारकों को बेचकर 10,437,047 शेयरों तक की बिक्री की पेशकश (OFS) शामिल है। कंपनी शीट मेटल पार्ट्स, इंजेक्शन मोल्डेड पार्ट्स, क्रॉस-फ्लो पंखे और पीसीबीए कंपोनेंट्स का प्रोडक्शन करती है। अभी इस आईपीओ के प्राइस बैंड की डिटेल सामने नहीं आई है।
Addictive Learning Technology Limited IPO
एडटेक कंपनी एडिक्टिव लर्निग टेक्नोलॉजी का आईपीओ 19 जनवरी को खुलेगा। यह आईपीओ 23 जनवरी को बंद होगा। इस आईपीओ की लिस्टिंग 29 जनवरी को होगी। आईपीओ का प्राइस बैंड 130 रुपये से 140 रुपये तक है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी 60.16 करोड़ रुपये जुटाएगी। आईपीओ में लॉट साइज एक हजार शेयरों का है। इसमें 41.37 लाख फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। इसी के साथ ही 1.6 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल में होंगे। निवेशकों को इस पर कम से कम 1.40 लाख रुपये लगाने होंगे। ग्रे मार्केट पर इस आईपीओ ने धूम मचा रखी है। इसका ग्रे मार्केट प्राइस 125 रुपये प्रीमियम पर चल रहा है।
Konstelec Engineers IPO
कोंसटेलेक इंजीनियर्स का आईपीओ भी 19 जनवरी को खुलने जा रहा है। यह आईपीओ 22 जनवरी को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड 66 से 70 रुपये के बीच रखा गया है। कंपनी ने 28.70 करोड़ रुपये का आईपीओ बाजार में उतारा है। निवेशकों को इसके कम से कम 2000 शेयर खरीदने पड़ेंगे। इसकी लिस्टिंग 25 जनवरी को हो सकती है।
इन कंपनियों के शेयरों की होगी लिस्टिंग
इस सप्ताह कई कंपनियों के शेयरों की बाजार में लिस्टिंग होने जा रही है। आईबीएल फाइनेंस के शेयर 16 जनवरी को एनएसई एसएमई पर लिस्ट होंगे। वहीं न्यू स्वान मल्टीटेक आईपीओ के शेयर 18 जनवरी को बीएसई एसएमई पर सूचिबद्ध होंगे। ऑस्ट्रेलियन प्रीमियम सोलर (भारत) का शेयर भी 18 जनवरी को एनएसई एसएमई पर लिस्ट होंगे। वहीं श्री मारुतिनंदन ट्यूब्स आईपीओ के शेयर 19 जनवरी को बीएसई एसएमई पर लिस्ट होने वाले हैं।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…