आज कर लें पैसों का बंदोबस्त! इस हफ्ते खुलने जा रहे 4 कंपनियों के आईपीओ, देखें डिटे
Updated on
22-04-2024 02:25 PM
नई दिल्ली: अगर आप आईपीओ में निवेश करना पसंद करते हैं तो इस सप्ताह आपके पास शानदार मौका है। इस हफ्ते एक के बाद एक बाजार में 4 कंपनियों के आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इन आईपीओ में निवेश करके आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। पिछला हफ्ता आईपीओ के लिहाज से काफी सुखा रहा था। लेकिन इस सप्ताह बाजार आईपीओ से गुलजार रहने जा रहा है। इस दौरान मेनबोर्ड सेगमेंट में एक और एसएमई सेगमेंट में तीन आईपीओ खुलने जा रहे हैं। 22 और 23 अप्रैल को तीन कंपनियों के आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे। यहां हम आपको इन आईपीओ की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। जिससे आपको किसी तरह की कोई समस्या नहीं होगी। बीते दिनों भी कई कंपनियों के आईपीओ खुले हैं। इनमें से कुछ में निवेशकों को शानदार मुनाफा हुआ है। आईए आपको बताते हैं इस सप्ताह खुलने जा रहे आईपीओ के बारे में।
आज खुल रहा इस कंपनी का आईपीओ
आज यानी 22 अप्रैल को एसएमई सेगमेंट में वर्या क्रिएशन (Varyaa Creation IPO) खुलने जा रहा है। कंपनी कीमती पत्थरों जैसे सोने और चांदी के होलसेल बिजनेस से जुड़ी हुई है। इस आईपीओ में निवेशकों के पास 25 अप्रैल तक निवेश का मौका है। इस आईपीओ का साइज 20.10 करोड़ रुपये का है। इसका प्राइस बैंड 150 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयरों की पेशकश करेगी। कंपनी के शेयर की लिस्टिंग बीएसई एसएमई पर 30 अप्रैल को हो सकती है। निवेशकों को इस आईपीओ में कम से कम एक हजार शेयरों के लिए बोली लगानी होगी यानी निवेशकों को 1,50,000 रुपये का मिनिमम निवेश करना होगा।
23 अप्रैल को ये आईपीओ खुलेंगे
एसएमई सेगमेंट का अगला आईपीओ कल यानी मंगलवार 23 अप्रैल को खुलने जा रहा है। ये आईपीओ शिवम केमिकल्स लिमिटेड (Shivam Chemicals Limited IPO) का है। इस आईपीओ का साइज 20.18 करोड़ रुपये का है। इस आईपीओ में निवेश के लिए 25 अप्रैल तक का मौका है। कंपनी साल 2010 में स्थापित हुई थी और हाइड्रेटेड लाइम का प्रोडक्शन करती है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 44 रुपये सेट किया गया है। शेयर की लिस्टिंग बीएसई एसएमई पर 30 अप्रैल को होगी। इसका लॉट साइट तीन हजार शेयरों का है। इसमें निवेशकों को कम से कम 1,32,000 रुपये का निवेश करना होगा।
Emmforce Autotech IPO
बाजार में कल यानी 23 अप्रैल को आटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी एमफोर्स ऑटोटेक लिमिटेड (Emmforce Autotech) का आईपीओ खुलने जा रहा है। इस आईपीओ में निवेश करके आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। कंपनी की योजना बाजार से 54 करोड़ रुपये जुटाने की है। जानकारी के मुताबिक, कंपनी का आईपीओ 23 अप्रैल को खुलेगा। कंपनी का मुख्यालय पंचकूला में है। कंपनी के आईपीओ में 10 रुपये के अंकित मूल्य वाले 54.99 लाख ताजा इक्विटी शेयरों की बिक्री शामिल है। एमफोर्स ऑटोटेक ने बताया कि आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 93-98 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ 25 अप्रैल को बंद होगा। एंकर (बड़े) निवेशकों के लिए बोली 22 अप्रैल को खोली जाएगी। इस आईपीओ से मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल सहायक कंपनी एमफोर्स मोबिलिटी सॉल्युशंस प्राइवेट लिमिटेड (ईएमएसपीएल), हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित झाड़माजरी में नया संयंत्र स्थापित करने, कंपनी के परिचालन के लिए पूंजीगत जरूरतों और सामान्य कारोबारी उद्देश्यों में किया जाएगा।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…