Select Date:

Yentamma गाने से अधिक मजेदार है मेकिंग वीडियो, सेट पर 2000 डांसर्स 1000 बुलेट्स के बीच ऐसे शूट हुआ 'लुंगी डांस'

Updated on 12-04-2023 10:40 PM
सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान'का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इससे पहले फिल्म के कई गाने रिलीज हुए जिनमें से एक 'येंतम्मा' सॉन्ग भी है, जिसे विशाल ददलानी और पायल देव ने गाया है। सलमान खान के लुंगी डांस ने सोशल मीडिया पर खूब हंगामा मचाया है। हालांकि, जहां काफी लोगों को ये डांस काफी मजेदार लगा तो कई साउथ इंडियन्स ने इसे अपने कल्चर का मजाक बताया है। आम लोगों के साथ-साथ भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने भी इस गाने पर आपत्ति जताई थी और कहा था ये साउथ कल्चर का मजाक है। अब इन सबके बीच 'येंतम्मा' गाने का मेकिंग वीडियो भी सामने आ गया है, जिसमें एक गाने की शूटिंग के लिए सबने क्या पापड़ बेला है उसकी झलक दिखाई गई है।

फिल्म के इस गाने में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाटी और राम चरण पीली शर्ट और सफेद धोती में डांस करते हुए दिख रहे हैं, जिसे लेकर काफी लोगों में नाराजगी भी है। लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने इस गाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ये लुंगी नहीं है, धोती है और ये एक क्लासिकल पहनावा है जिसे गाने में बेहद बेहूदा और खराब तरीके से पेश किया गया है। काफी लोगों ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर नाराजगी दिखाई। अब इस गाने का मेकिंग वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हर सीन के पीछे का असली नजारा दिखा है।

'लुंगी डांस' गाने में 2000 डांसर्स, 1000 बुलेट्स बाइक

इस गाने में 2000 डांसर्स, 1000 बुलेट्स बाइक, सबके हाथों में डफली और ग्रैंड स्केल पर सितारों का डांस, सबकुछ और गाने में जो कुछ दिखा है उससे कहीं अधिक इसकी शूटिंग के दौरान हुआ। इस गाने की शूटिंग को क्रू ने कितना इंजॉय किया है उसकी झलक आप इस वीडियो में देख सकते हैं। इस वीडियो में पलक तिवारी कहती नजर आ रही हैं- कि इस गाने को लेकर वो ऑब्सेस्ड हैं। उन्होंने कहा कि ये वाइब है, जिसे सुनने के बाद आप खुद ही घूमने लगते हैं।

सलमान अपनीं लुंगी की साइज मापते दिखे

इस गाने की शूटिंग के दौरान शहनाज गिल कहती दिख रही हैं- इतना अच्छा लग रहा है न, इतना मजा आ रहा है, गर्मी है पर तो क्या हुआ...हम आर्टिस्ट हैं। वीडियो में सलमान कोरियॉग्राफर के साथ अपनी लुंगी की साइज भी मापते दिख रहे हैं। इस गाने की शूटिंग के दौरान और भी काफी कुछ हुआ है और वो हर मोमेंट इस वीडियो में कैप्चर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
 20 July 2026
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्‍या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
 20 July 2026
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का संसद मार्च दिल्‍ली पुलिस बल के साथ लगातार संघर्ष करते हुए आगे बढ़ रहा है। सोमवार, 20 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे जहां पुलिस…
 20 July 2026
ग्रेसी सिंह का नाम उन एक्ट्रेसेस में शामिल है, जिन्होंने बेहद कम समय में अपनी सादगी, सहज एक्टिंग और दमदार किरदारों के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह…
 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
Advt.