मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों एक कॉमन फ्रेंड और डिजाइनर कुणाल
रावल की वेडिंग सेलिब्रेशन में में व्यस्त हैं। बता दें रविवार को डिजाइनर
रविवार को मंगेतर अर्पिता मेहता के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। शनिवार
को इस वेडिंग सेलिब्रेशन के मौके पर मेहंदी सेनेमनी रखी गई जिसमें मलाइका
अरोड़ा, अर्जुन कपूर, मीरा राजपूत और कई हस्तियां शामिल हुईं।
लड़केवालों की ब्रिगड में अर्जुन-मलाइका
इस मेहंदी सेरेमनी से मलाइका अरोड़ा ने अपनी और अर्जुन कपूर की तस्वीर भी
इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट की है। इसके अलावा एक और तस्वीर को पोस्ट करते हुए
मलाइका ने खुद को और अर्जुन को 'लडकेवाले' ब्रिगेड (दूल्हे की तरफ) का
हिस्सा बताया।मलाइका ने शनिवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुणाल और
अर्पिता के मेहंदी सेरेमनी से एक ग्रुप फोटो भी शेयर की। येलो थीम ड्रेस
में पहुंचक अर्जुन पीले रंग के कुर्ता पायजामा में और मलाइका भी पीले एक की
इंडो वेस्टर्न आउटफिट में शानदार दिखीं। इस ग्रप फोटो में अर्जुन की भाभी
अंतरा मारवाह को भी फ्रेम में दिखा जा सकता है। यही नहीं इस समारोह से
मलाइका ने अर्जुन की एक सिंगल तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया,
‘हैंडसम’।
बेटी मीशा के साथ पहुंची मीरा राजपूत
अंतरा मारवाह ने भी कुणाल रावल के मेहंदी सेरेमनी से एक ग्रुप फोटो शेयर
की। जिसमें शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत और बेटी मीशा भी नजर आईं।
मीरा और उनकी बेटी मीशा दोनों ही पीले रंग के ऐथनिक आउटफिट में बेहतरीन
नजर आईं। मीरा ने इंस्टाग्राम पर अपने लुक की दो तस्वीरें भी शेयर की है।
मीरा का एंब्रॉयडिड शॉर्ट कुर्ती के साथ बेलबॉटम पैंट का लुक उनपर खूब फब
रहा था।
प्री-वेडिंग पार्टी में मलाइका और अर्जुन कपूर का छैय्या छैय्या पर डांस
शुक्रवार को कुणाल रावल और अर्पिता मेहता की प्री-वेडिंग पार्टी में भी
मलाइका और अर्जुन बॉलीवुड शामिल हुए थे। इस मौके पर मलाइका और अर्जुन ने
मलाइका के हिट डांस नंबर छैय्या छैय्या पर भी डांस किया। इस वेडिंग पार्टी
में अर्जुन के परिवार से उनकी बहन अंशुला कपूर, जान्हवी कपूर, अनिल कपूर,
रिया कपूर, महीप कपूर, संजय कपूर, शनाया कपूर और जहान कपूर भी नजर आए। करण
जौहर, वरुण धवन पत्नी नताशा दलाल के साथ, रकुल प्रीत सिंह प्रेमी जैकी
भगनानी के साथ इस वेडिंग पार्टी में पहुंचे।