Select Date:

मलाइका अरोड़ा ने अटेंशन पाने की कोशिश से किया इंकार:बोलीं- मैं ऐसा जान कर नहीं करती हूं

Updated on 21-12-2022 06:01 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के टॉक शो 'मूविंग इन विद मलाइका' के हालिया एपिसोड में उनके डिजाइनर दोस्त विक्रम फड़नीस शामिल हुए। मलाइका से बातचीत के दौरान विक्रम उनसे पूछते हैं कि क्या उनकी जिंदगी में ऐसा कुछ हुआ है, जिसका उन्हें सालों बाद पछतावा होगा। इसके साथ ही विक्रम ने कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि मलाइका जो कुछ भी करती हैं, वो अटेंशन पाने के लिए करती हैं।

आपके बारे में बाहर काफी चर्चा है

विक्रम ने कहा, 'आपके बारे में लोग काफी चर्चा करते हैं। जब आप बिल्डिंग से बाहर निकलती हो, जिस तरह से आप चलते हो, इस बारे में बाहर काफी गॉसिप होती है। जब आप किसी इवेंट में शामिल होती हैं, आपके आउटफिट के बारे में बाहर चर्चा होती है। लोगों को लगता है कि या तो आपको ये सब पसंद है, या तो आप इसे जान कर रही हैं, क्योंकि आप जानती हैं कि ये रिवलेंट है।

मैं ऐसा जान कर नहीं कर रही हूं

मलाइका ने इसके जवाब में कहा, 'मैं ऐसा जान कर नहीं कर रही हूं। मैं एक ऐसी इंसान हूं, जो कभी किसी का अटेंशन पाने के लिए कुछ करे, और आप इस बारे में सबसे अच्छे से जानते हो। मैंने ऐसा कभी नहीं किया है।' इसके आगे मलाइका कहती हैं कि क्या मुझे अपने बारे में गॉसिप कम करने के लिए मेकअप नहीं करना चाहिए। हालांकि विक्रम कहते ​​हैं कि उनके अंदर पहले से काफी बदलाव आया है।

दरअसल लोग अक्सर मलाइका को उनके कपड़ों और उनके चलने के तरीके की वजह से ट्रोल करते रहते हैं। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि वो अटेंशन पाने के लिए ऐसा करती हैं।

'छैंया-छैंया' से रातों रात स्टार बन गई थीं मलाइका

मलाइका एक्टर-प्रोड्यूसर के तौर पर इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं। उन्होंने 20 साल की उम्र में ही काम शुरू कर दिया था और फिल्म 'दिल से' के सॉन्ग 'छैंया-छैंया' से रातों रात स्टार बन गई थीं। उसके बाद उन्होंने कई डांस नंबर्स में काम किया जैसे 'रंगिलो मारो ढोलना', 'मुन्नी बदनाम हुई', आदि।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.