Select Date:

मलाइका अरोड़ा ने 1.17 करोड़ में किराए पर दिया अपार्टमेंट, इधर माधुरी दीक्षित और सारा ने रेंट पर लिया बंगला

Updated on 01-04-2026 12:10 PM
बॉलीवुड एक्टर्स की तरह एक्ट्रेसेस भी प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने के मामले में पीछे नहीं हैं। या फिर बात हो इसे रेंट पर देने की। हाल ही में इंडस्ट्री की तीन बड़ी हीरोइनों ने अपनी प्रॉपर्टीज को किराए पर दिया है, जिनमें मलाइका अरोड़ा, सारा अली खान और माधुरी दीक्षत का नाम शामिल है। सीआरई मैट्रिक्स से मिले रजिस्टर्ड पेपर्स के अनुसार, बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने अंधेरी वेस्ट में एक बंगला पांच साल के लिए 4.14 करोड़ रुपये के कुल किराए पर लिया है, जिसका शुरुआती मासिक किराया 6.5 लाख रुपये है। वो इसका इस्तेमाल स्कूल संबंधी काम के लिए करेंगी।

यह प्रॉपर्टी बेलस्कॉट को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी, ओल्ड लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में स्थित है और इसका रजिस्ट्रेशन 27 मार्च को हुआ था। पेपर्स के अनुसार, यह प्रॉपर्टी लगभग 4,500 वर्ग फुट में फैली हुई है, 144.44 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से लीज पर दी गई है। समझौते के तहत, किरायेदार ने 20 लाख रुपये की सुरक्षा जमा राशि का भुगतान किया है।


सारा अली खान ने किराए पर ली प्रॉपर्टी

लीज का समय 5 साल है, जिसमें तीन साल का लॉक-इन पीरियड शामिल है। दस्तावेज के अनुसार, लीव कमेंसमेंट डेट (एलसीडी) और रेंट कमेंसमेंट डेट (आरसीडी) दोनों 1 मई, 2026 हैं। वहीं, स्क्वायरयार्ड्स के अनुसार, मलाइका अरोड़ा ने मुंबई में एक अपार्टमेंट तीन साल के लिए 1.17 करोड़ रुपये के कुल किराए पर दिया है।


मलाइका अरोड़ा ने किराए पर दी प्रॉपर्टी

स्क्वायरयार्ड्स के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा ने मुंबई में एक अपार्टमेंट तीन साल के लिए 1.17 करोड़ रुपये के कुल किराए पर दिया है। प्रॉपर्टी के पेपर्स के मुताबिक, बांद्रा वेस्ट में कार्टर रोड के पास 'विदा' नाम की बिल्डिंग में एक अपार्टमेंट 36 महीनों के लिए ₹3.10 लाख के शुरुआती मासिक किराए पर किराए पर दिया गया था।


किराया बढ़कर हो जाएगा ₹1.17 करोड़

किराया हर साल 5 प्रतिशत की दर से बढ़ता है, और दूसरे साल में यह ₹3.25 लाख और तीसरे वर्ष में ₹3.41 लाख होगा। इस तरह, तीन साल के सम में कुल किराया ₹1.17 करोड़ बनता है।

माधुरी दीक्षित ने भी खरीदी प्रॉपर्टी

24 मार्च को बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने लोअर परेल में 5 साल के लिए 2.81 करोड़ रुपये के कुल किराए पर ऑफिस किराए पर लिया था। पेपर्स के अनुसार, यह प्रॉपर्टी लोअर परेल के वन लोढ़ा प्लेस में स्थित है और इसका कारपेट एरिया 731 वर्ग फुट है। इस सौदे में एक कार पार्किंग भी शामिल है और इसका रजिस्ट्रेशन 72,600 रुपये के स्टांप शुल्क, 1,000 रुपये के पंजीकरण शुल्क और 17 लाख रुपये की सुरक्षा जमा राशि के साथ किया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.