Select Date:

मलाइका अरोड़ा के पिता ने मुंबई में किया सुसाइड, दुखी परिवार को संभालने पहुंचे अरबाज खान और अर्जुन कपूर

Updated on 11-09-2024 04:41 PM

 मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने आत्महत्या कर ली है। बुधवार को उन्होंने मुंबई स्थित फ्लैट की छत से कूदकर जान दे दी।

आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चला है। मुंबई पुलिस ने आत्महत्या की पुष्टि की है। साथ ही बताया कि अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच जारी है। सूचना मिलने पर मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान के साथ ही अर्जुन कपूर भी पहुंचे।

समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट की छत से कूदकर जान दे दी।

  • पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पिता ने जब यह कदम उठाया, तब अभिनेत्री घर पर नहीं थीं।
  • आत्महत्या की खबर के बाद मलाइका समेत उनके परिवार के अन्य सदस्य आवास पर पहुंचे।
  • अनिल अरोड़ा मूल रूप से पंजाब के रहने वाले थे। उन्होंने पहले मर्चेंट नेवी में काम किया था।
  • मलाइका जब महज 11 साल की थीं, तब अनिल का अपनी पत्नी से तलाक हो गया था।
  • इसके बाद मलाइका और उनकी छोटी बहन अमृता राव का पालन-पोषण मां जॉयस ने किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
साउथ के स्टार एक्टर-डायरेक्टर धनुष ने एक बार फिर राजनीति में आने की अटकलों को हवा दी है। उन्होंने अपने फैन्स से कहा कि वे सिर्फ फिल्मों से जुड़े जश्न…
 27 July 2026
एक्टर अली गोनी और जन्नत जुबैर को 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का विनर घोषित किया गया है। हफ्तों तक चले कुकिंग चैलेंज, मजाक-मस्ती और सेलिब्रिटीज के बीच अच्छे तालमेल के…
 27 July 2026
कोलकाता में शुक्रवार को छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद श्रीलेखा मित्रा कानूनी मुश्किलों में फंस गई हैं। उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमानजनक पोस्टर दिखाने…
 27 July 2026
मशहूर होस्ट करण जौहर एक बार फिर नए सीजन की कमान संभालते नजर आएंगे। इस बार अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े 21 जाने-माने सेलिब्रिटी भरोसे, धोखे और चालबाजी के इस सबसे…
 27 July 2026
हनी सिंह के साथ करियर की शुरुआत करने वाले पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल ने E20 पेट्रोल को लेकर नया दावा किया है। इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो पोस्‍ट में रेशम…
 23 July 2026
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
 23 July 2026
बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का मानना है कि कई बार बड़ी सफलता ही कलाकारों के लिए रुकावट बन जाती है। उनका कहना है कि जब कोई एक्टर लगातार हिट फिल्में…
 23 July 2026
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
 23 July 2026
बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
Advt.