मलयालम एक्ट्रेस विंसी का सनसनीखेज दावा- ड्रग्स के नशे में चूर एक्टर छूने लगा था ड्रेस, कभी नहीं करूंगी काम
Updated on
16-04-2025 02:27 PM
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की जस्टिस हेमा कमिटी रिपोर्ट के कारण बीते दिनों खूब छीछालेदर हुई। इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस ने सेट पर होने वाले शोषण की रूंह कंपा देने वाली आपबीती सुनाई। अब एक और एक्ट्रेस विंसी अलोशियस ने चौंकाने वाला दावा किया है। 29 साल की एक्ट्रेस ने बताया है कि कैसे एक को-स्टार एक्टर ने सेट पर उनके साथ बदतमीजी की। विंसी का दावा है कि वह एक्टर ड्रग्स के नशे में था। बीते दिनों विंसी ने यह ऐलान किया था कि वह किसी ऐसे एक्टर के साथ कभी काम नहीं करेंगी, जो ड्रग्स लेता हो।
बीते दिनों 'केसीवाईएम एर्नाकुलम-अंगामाली मेजर आर्चडायोसिस' की सालगिरह पर आयोजित इवेंट में विंसी ने कहा था, 'अगर मुझे पता चलता है कि कोई आदमी ड्रग्स ले रहा है, तो मैं उनके साथ किसी भी फिल्म में काम नहीं करूंगी।' हालांकि, सोशल मीडिया पर विंसी को इस बयान के कारण ट्रोल किया गया। ट्रोलर्स को जवाब देते हुए अब एक विंसी का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने साथ हुई गंदी हरकत का खुलासा करती दिख रही हैं।
विंसी अलोशियस का वीडियो वायरल
नए वीडियो में विंसी अलोशियस ने एक फिल्म सेट की आपबीती का जिक्र यिका है। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने बीते दिनों जो ऐलान किया था, वह एक फिल्म सेट पर उनकी पर्सनल एक्सपीरियंस के कारण था। विंसी ने बताया, 'मैं एक ऐसी फिल्म में काम कर रही थी, जिसका लीड एक्टर ड्रग्स लेता था। उसने नशे में मेरे साथ बेहूदा बर्ताव किया। उसके साथ काम करना आसान नहीं था।'
'वह मेरी ड्रेस ठीक करने लगा, उसके मुंह में सफेद चीज थी'
विंसी ने एक और घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया, 'मेरी ड्रेस में कुछ समस्या थी और मैं उसे ठीक करवाने जा रही थी। तभी अचानक, उसने मेरे साथ चलने और ड्रेस तैयार करावने में मेरी मदद करने पर जोर देने लगा। यह हरकत उसने सबके सामने की। वह मेरी ड्रेस ठीक करने लगा। सबके सामने। उसके मुंह से कुछ सफेद चीज टेबल पर गिरी, और साफ था कि वह सेट पर ड्रग्स ले रहा था।'
विंसी ने वर्कप्लेस पर ड्रग्स के इस्तेमाल पर कही ये बात
विंसी अलोशियस आगे कहती हैं, 'देखिए, पर्सनल लाइफ में ड्रग्स का इस्तेमाल करना एक बात है, लेकिन आप जहां काम करते हैं, वहां पर इसका इस्तेमाल करना, और अपने आस-पास के सभी लोगों के लिए इसे असहज बनाना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।'
2022 में विंसी को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का केरल राज्य फिल्म पुरस्कार
जानकारी के लिए बता दें कि विंसी अलोशियस को पिछली बार 2024 में मलयालम फिल्म 'मारिविलिन गोपुरंगल' में देखा गया था। उन्हें जितिन इसाक थॉमस के डायरेक्शन में बनी 'रेखा' में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए खूब तारीफ मिली। साल 2022 में इसके लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का केरल राज्य फिल्म पुरस्कार भी मिला।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…