मलयालम स्टार और केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी की मीडिया से बदसलूकी, जस्टिस हेमा कमेटी पर सवाल पूछने पर भड़के
Updated on
27-08-2024 06:09 PM
मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार और केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। त्रिशूर में मंगलवार को वह पत्रकारों से बदसलूकी करते हुए दिखे हैं। यह घटना तब की है, जब सुरेश गोपी हरि निलयम गेस्ट हाउस से बाहर निकल रहे थे। पत्रकारों ने उनसे बीजेपी अध्यक्ष के. सुरेंद्रन द्वारा सीपीएम विधायक मुकेश और जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट पर सवाल पूछा। सुरेश गोपी इस पर भड़क गए। मुकेश पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। केंद्रीय मंत्री वायरल वीडियो में पत्रकारों को धक्का देते दिख रहे हैं। उन्होंने जाते-जाते यह भी कहा कि मामले में अदालत हर बात का जवाब देगी।
जस्टिस हेमा कमेटी की रिपेार्ट के बाद मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से लगातार 'मी टू' के आरोप सामने आ रहे हैं। इस बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने मीडिया को ही फटकार लगा दी। एक्ट्रेसेस के आरोपों के बारे में सवाल के जवाब में अभिनेता-राजनेता ने कार में सवार होने से पहले पत्रकार को धक्का दिया, उंगली दिखाकर उसे चेताया और फिर गाड़ी में बैठकर चल दिए।
सुरेश गोपी बोले- कोर्ट को फैसला करने दो, तुम मत बताओ
केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी से मुकेश पर लगाए गए आरोपों पर कहा, 'क्या अदालत ने मुकेश के बारे में कुछ कहा? कोर्ट कहेगा... ये सब तुम्हारे लिए खाना है, यही मेरी समझ है। तुम इसका इस्तेमाल पैसे कमाने के लिए कर सकते हो। इसमें कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन ये मुद्दे कोर्ट के सामने हैं, और उसके पास इनके बारे में फैसला लेने की बुद्धि है। तुम (मीडिया) न केवल अपने फायदे के लिए लोगों को आपस में लड़वा रहे हो, बल्कि जनता की धारणा को भी गुमराह कर रहे हो। सभी शिकायतें इस समय सिर्फ आरोप हैं। तुम लोगों को क्या बता रहे हो? कोर्ट को फैसला करने दो।'
केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों को दी पत्रकारिता की नसीहत
केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों को पत्रकारिता का तरीका सिखाने की भी बात की। उन्होंने कहा कि वह एक निजी यात्रा पर हैं और AMMA (मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन) से संबंधित सवाल तभी पूछने जाने चाहिए जब वह AMMA के कार्यालय में जा रहे हों। उन्होंने कहा, 'कार्यालय से संबंधित मामलों पर कार्यालय के बाहर और घर से संबंधित मुद्दों पर घर से बाहर सवाल पूछे जाने चाहिए।
केरल बीजेपी मांग रही विधायक और एक्टर मुकेश का इस्तीफा
दिलचस्प है कि यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच सुरेश गोपी की पार्टी बीजेपी ने अभिनेता से नेता बने मुकेश के इस्तीफे की मांग की है। लेकिन इसके उलट सुरेश गोपी ने कहा है कि जनता और मीडिया को आरोपों पर अदालत के फैसले का इंतजार करना चाहिए। कोल्लम से दो बार माकपा विधायक रह चुके मुकेश पर एक्ट्रेस मीनू मुनीर ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।
एक्ट्रेस मीनू मुनीर ने मुकेश सहित 7 के खिलाफ दर्ज की शिकायत
मंगलवार को ही मीनू मुनीर ने मुकेश और जयसूर्या के अलावा एडावेला बाबू और मनियानपिल्लई राजू सहित 7 एक्टर्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट के के बाद से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में घमासान मचा हुआ है। एक के बाद एक कई यौन उत्पीड़न और यौन शोषण के आरोप सामने आ रहे हैं।
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे जबसे रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में आई हैं, तबसे चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि शो में दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी अक्सर…
हरियाणवी सिंगर और फेमस डांसर सपना चौधरी एक तरफ पति के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं, दूसरी तरफ उन्हें लेकर धर्मेंद्र हुड्डा ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके…
'जन नायकन' को दर्शकों और समीक्षों से नेगेटिव रिव्यूज ही मिले हैं, लेकिन बावजूद इसके अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय, जो अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी हैं, अपने फैनडम…
सलमान खान के साथ अपने पुराने रिश्ते के लिए जानी जाने वालीं पूर्व एक्ट्रेस और एक्टिविस्ट सोमी अली ने बताया है कि उन्होंने पिछले 16 साल बॉलीवुड के लापता एक्टर…
आमिर खान प्रोडक्शंस की 'बंटवारा 1947' इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म के मेकर्स ने इसके इमोशनल पोस्टर्स और दमदार टीजर्स रिलीज करके पहले ही…
कंगना रनौत पहले दिन से ही कॉकरोच जनता पार्टी और छात्र आंदोलन के खिलाफ रही हैं। अब जब NEET पेपर लीक के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा…
एक्टर अली गोनी और जन्नत जुबैर को 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का विनर घोषित किया गया है। हफ्तों तक चले कुकिंग चैलेंज, मजाक-मस्ती और सेलिब्रिटीज के बीच अच्छे तालमेल के…
कोलकाता में शुक्रवार को छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद श्रीलेखा मित्रा कानूनी मुश्किलों में फंस गई हैं। उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमानजनक पोस्टर दिखाने…