Select Date:

'शांकुतलम' से रिलीज हुआ 'मल्लिका-मल्लिका' गाना, सामंथा का ये अवतार शायद ही कभी देखा होगा

Updated on 19-01-2023 08:44 PM
सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्म 'शाकुंतलम' की रिलीज के लिए कमर कस रही हैं। इसके रिलीज से पहले मेकर्स ने महाकाव्य पौराणिक फिल्म से पहला ट्रैक 'मल्लिका मल्लिका' रिलीज किया। राम्या बेहरा का गाया गया गाना फिल्म में सामंथा के कई अवतारों को दर्शाता है। संगीत मणि शर्मा का निर्देशित है और गाना चैतन्य प्रसाद ने लिखा है। गाने से एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा गया है, '#मल्लिका आपके लिए।' जहां एक्ट्रेस को एक सफेद ड्रेस पहने देखा जा सकता है, वो उसमें बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

शाकुंतलम का गाना 'मल्लिका'


सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) की 'शाकुंतलम' (Shaakuntalam) में देव मोहन (Dev Mohan), अल्लू अर्जुन की बेटी अरहा, सचिन खेडेकर, कबीर बेदी, डॉ एम मोहन बाबू, प्रकाश राज, मधुबाला, गौतमी, अदिति बालन, अनन्या नागल्ला और जिशु सेनगुप्ता भी हैं। इस फिल्म से नया गाना 'मल्लिका-मल्लिका' (Mallika Mallika) रिलीज हो गया है।

'शाकुंतलम' में अल्लू अरहा


इससे पहले अल्लू अर्जुन ने फिल्म के लिए डबिंग करते हुए अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। शाकुंतलम का ट्रेलर रिलीज होने के बाद नन्ही अरहा ने भी सभी को प्रभावित किया। फिल्म का निर्देशन गुनशेखर ने किया है।

दुष्यंत और शकुंतला की प्रेम कहानी है फिल्म


कालिदास के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित संस्कृत नाटक 'अभिज्ञान शाकुंतलम' पर आधारित फिल्म में सामंथा को शकुंतला और देव मोहन को महाभारत के राजा दुष्यंत के रूप में दिखाया गया है। ट्रेलर को कुछ दिनों पहले रिलीज किया गया था। गाने में शकुंतला और दुष्यंत की महाकाव्य प्रेम कहानी की झलक दिखा और बाद में दुष्यंत से शादी करने के बाद कैसे उन्हें भूल गए। यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

सामंथा रुथ प्रभु की फिल्में


'शाकुंतलम' के अलावा, सामंथा रुथ प्रभु विजय देवरकोंडा के साथ 'कुशी' और वरुण धवन के साथ 'सिटाडेल' में भी दिखाई देंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.