Select Date:

'ममता दीदी पहले The Kerala Story देख‍िए...', बंगाल में फिल्‍म पर बैन लगने से भड़के डायरेक्‍टर Sudipto Sen

Updated on 09-05-2023 07:34 PM
'द केरल स्‍टोरी' जहां एक ओर बॉक्‍स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है, वहीं फिल्‍म को लेकर राजनीति दो खेमों में बंट चुकी है। ममता बनर्जी की सरकार ने पश्‍च‍िम बंगाल में फिल्‍म पर बैन लगा दिया है। राज्‍य सरकार के इस फैसले को फिल्‍म के डायरेक्‍टर सुदीप्‍तो सेन ने दुर्भाग्‍यपूर्ण बताया है। उन्‍होंने मंगलवार को कहा कि ममता बनर्जी ने बिना फिल्‍म देखे इस पर बैन लगा दी। जबकि फिल्‍म की वजह से राज्‍य में एक भी अप्रिय घटना नहीं हुई है। ऐसे में साफ झलकता है कि बैन लगाने का फैसला राजनीति से प्रेरित है। सुदीप्‍तो सेन ने ममता बनर्जी से अपील की है कि वह पहले फिल्‍म देखें और फिर कोई फैसला लें।

न्‍यूज एजेंसी 'एएनआई' से बातचीत में The Kerals Story के डायरेक्‍टर Sudipto Sen ने कहा, 'Mamata Banerjee ने बिना फिल्‍म देखे यह फैसला किया है। बिना फिल्‍म को देखे आप ऐसा कुछ कैसे कर सकते हैं। कोलकाता के लोगों ने खुले दिल से फिल्‍म का स्‍वागत किया है। पहले चार दिन ये फिल्‍म कोलकाता में हाउसफुल चली है। आप जानते हैं कि इस फिल्‍म को अभूतपूर्व ब्‍लॉकबस्‍टर बताया जा रहा है। सिनेमाघरों के बाहर ऐसी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। कोलकाता के लोगों ने फिल्‍म का दिल से स्‍वागत किया है। मैं खुद भी एक बंगाली हूं। लोग मुझे आशीर्वाद दे रहे हैं कि मैंने इतने संवेदनशील मुद्दे पर फिल्‍म बनाई है। फिर ना जाने कल शाम को ममता दीदी को क्‍या इनपुट मिला और इस फिल्‍म पर प्रतिबंध लगा दिया।'

'राजनीति से प्रेरित है ममता दीदी का फैसला'

सुदीप्‍तो सेन आगे कहते हैं, 'ममता दीदी और महुआ मोइत्रा जी अभ‍िव्‍यक्‍त‍ि की आजादी की चैंपियन रही हैं। वह लोकतांत्र‍िक मूल्‍यों की चैंपियन हैं। वह मानवाध‍िकारों के लिए हमेशा मुखर रही हैं। जब बीबीसी की डॉक्‍यूमेंट्री पर बैन की बात हुई तो ममता बनर्जी फिल्‍म के साथ खड़ी थीं। जब पद्मावत पर बैन की बात हुई तो ममता बनर्जी वो पहली राजनेता थीं, जिन्‍होंने फिल्‍म को समर्थन दिया था। ऐसे में अब जब उन्‍होंने ऐसा बयान दिया है और इस तरह की कार्रवाई की है, मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित निर्णय है। मुझे लगता है, मेरा अनुरोध है कि वह पहले फिल्‍म देखें और फिर ये निर्णय लें कि इसी पर कार्रवाई की जरूर है या नहीं।'

फिल्‍म के क्रू मेंबर्स को मिली धमकी, सुरक्षा बढ़ी

The Kerala Story Crew Member Threat: 'द केरल स्‍टोरी' के डायरेक्‍टर ने यह भी पुष्‍ट‍ि की कि फिल्‍म के दो क्रू मेंबर्स को धमकी भरे मैसेज मिले हैं। इनमें से एक को इंस्‍टाग्राम पर दो बार ऐसे मैसेज मिले हैं, जबकि दूसरे को वॉट्सऐप पर इस तरह के मैसेज मिले हैं। सुदीप्‍तो सेन ने कहा कि उनकी टीम ने इस बारे में महाराष्‍ट्र पुलिस को खबर दी है और पुलिस ने भी तत्‍काल एक्‍शन लेते हुए सिक्‍योरिटी दी है। सेन ने कहा, 'हम इस बात का कोई बतंगड़ नहीं बनाना चाहते हैं।'

ममता बनर्जी बोलीं- विकृत कहानी है 'द केरल स्‍टोरी'

The Kerala Story Banned in West Bengal: सोमवार को पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार ने फिल्‍म पर राज्‍य में बैन लगाते हुए कहा कि यह 'शांति बनाए रखने' के लिए किया जा रहा है। मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य में 'नफरत और हिंसा' की घटनाओं से बचने के लिए 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाया जा रहा है। ममता बनर्जी ने इस दौरान कश्मीरी पंडितों के कथित नरसंहार पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का भी जिक्र किया और कहा, 'द कश्मीर फाइल्स क्या थी? इसका मतलब साफ तौर पर ये था कि समाज के एक खास वर्ग को अपमानित करना है। द केरल स्टोरी क्या है? यह एक विकृत कहानी है।'

उत्तर प्रदेश में 'द केरल स्‍टोरी' टैक्‍स फ्री

The Kerala Story Tax Free in UP: पश्चिम बंगाल फिल्म पर बैन लगाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। जबकि बीजेपी शासित मध्य प्रदेश और अब उत्तर प्रदेश में 'द केरल स्‍टोरी' फिल्‍म को राज्‍य में टैक्स-फ्री कर दिया है।

अशोक पंडित बोले- बैन से देश में गलत मैसेज जा रहा

पश्‍च‍िम बंगाल में फिल्‍म पर बैन लगाने को लेकर फिल्म निर्माता Ashol Pandit ने भी ममता सरकार की निंदा की है। उन्‍होंने कहा कि यह अभिव्यक्ति की आजादी पर बड़ा हमला है। अशोक पंडित इंडियन फिल्म और टेलीविजन डायरेक्‍टर एसोस‍िएशन के अध्यक्ष भी हैं। उन्‍होंने न्‍यूज एजेंसी से कहा, 'मैं पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा फिल्म 'द केरल स्टोरी' पर बैन लगाने की निंदा करता हूं। यह फिल्म पर बड़ा हमला है। एक फिल्म निर्माता की अभिव्यक्ति की आजादी पर इस तरह रोक लगाने से पूरे देश में गलत संदेश जा रहा है।'

बैन के ख‍िलाफ लीगल एक्‍शन लेंगे प्रोड्यूसर विपुल शाह

दूसरी ओर, सोमवार को ही फिल्‍म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस भी की। उन्‍होंने कहा कि वह बंगाल सरकार के इस फैसले के खिलाफ कानूनी विकल्प अपनाएंगे। विपुल शाह ने कहा, 'अगर राज्य सरकार हमारी बात नहीं सुनेगी, तो हम कानूनी रास्ते तलाशेंगे। हम जो भी रास्ता अपनाएंगे, वह कानूनी सलाह पर आधारित होगा।'

केरल के मुख्‍यमंत्री ने कहा- ये फिल्‍म RSS का प्रचार है

सुदीप्तो सेन के डायरेक्‍शन में बनी 'द केरल स्‍टोरी' तीन लड़कियों की कहानी पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि इन लड़क‍ियों का ब्रेन वॉश कर उनका धर्म परिवर्तन किया जाता है। उनके साथ ज्‍यादती की जाती है और फिर आतंकी संगठन ISIS में भर्ती होने के लिए सीरिया भेज दिया जाता है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी इस फिल्‍म का विरोध किया है। उन्‍होंने इसे 'आरएसएस का प्रचार' कहा है। केरल के कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने फिल्‍म के निर्माताओं पर केरल को 'गलत तरीके से दिखाने' का आरोप लगाया है।

Adah Sharma: कभी भूतनी बनीं तो कभी अप्सरा.. नहीं मिली सफलता, क्या 14 साल बाद 'केरल स्टोरी' पलटेगी अदा की किस्मत?


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
 21 July 2026
सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ महीने पहले प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया था, जिसने फैंस का दिल बुरी तरह तोड़ दिया था। साथ ही अरिजीत ने कहा…
 21 July 2026
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
 21 July 2026
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
 20 July 2026
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
 20 July 2026
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्‍या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
 20 July 2026
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का संसद मार्च दिल्‍ली पुलिस बल के साथ लगातार संघर्ष करते हुए आगे बढ़ रहा है। सोमवार, 20 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे जहां पुलिस…
Advt.