यार इतना दुख होता है, यार पाकिस्तान हार गया... कोई फूट-फूटकर रोया तो कोई हुआ बेहोश!
Updated on
24-10-2023 02:10 PM
नई दिल्ली: आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप में एक और बड़ा उलटफेर देखने को मिला। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। उसने बाबर सेना के 7 विकेट पर 282 रन के जवाब में 49 ओवर में 2 विकेट पर 286 रन बनाकर 8 विकेट से मैच जीत लिया। इस जीत से पूरा अफगानिस्तान रातभर जश्न मनाता रहा, जबकि पाकिस्तान में मातम छाया रहा। सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं और पाकिस्तानी फैंस की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
एक वीडियो में एक छोटा फैन पाकिस्तान की हार पर यह कहते हुए फूट-फूटकर रोने लगा कि पाकिस्तान टीम से ऐसी उम्मीद नहीं थी। वीडियो में वह कहता है कि पाकिस्तान टीम से बड़ी उम्मीद थी, लेकिन वह हार गया। यार इतना दुख होता है... यार पाकिस्तान हार गया...। इसके बाद वह फूट-फूटकर रोने लगा। एक अन्य वीडियो में एक फैन पाकिस्तान टीम की जर्सी फोल्ड करके अलमारी में रखता है और फिर सदमे से बदहवास होकर जमीन पर बैठ जाता है।
एक वीडियो में एक छोटा फैन पाकिस्तान की हार पर यह कहते हुए फूट-फूटकर रोने लगा कि पाकिस्तान टीम से ऐसी उम्मीद नहीं थी। वीडियो में वह कहता है कि पाकिस्तान टीम से बड़ी उम्मीद थी, लेकिन वह हार गया। यार इतना दुख होता है... यार पाकिस्तान हार गया...। इसके बाद वह फूट-फूटकर रोने लगा। एक अन्य वीडियो में एक फैन पाकिस्तान टीम की जर्सी फोल्ड करके अलमारी में रखता है और फिर सदमे से बदहवास होकर जमीन पर बैठ जाता है।
अफगानिस्तान का पहला विकेट 22वें ओवर की पहली गेंद पर 130 रन पर गिरा जब गुरबाज शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर उसमा मीर के हाथों कैच हुए। इब्राहिम 190 के स्कोर पर 34वें ओवर में हसन अली का शिकार हुए। उन्हें मोहम्मद रिजवान ने कैच किया।
इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बाबर आजम (92 गेंद में 74 रन) और ओपनर अब्दुल्ला शफीक (75 गेंद पर 58 रन) के अर्धशतकों की मदद से सात विकेट पर 282 रन का स्कोर खड़ा किया था। 42वें ओवर में 206 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद निचले क्रम में शादाब खान और इफ्तिखार अहमद के 40-40 रनों की तेज पारियों ने पाकिस्तान को 282 तक पहुंचने में मदद की। अफगानिस्तान की ओर से नूर अहमद ने 10 ओवर में 49 रन देकर तीन पाकिस्तानी बल्लेबाजों को आउट किया। नवीन-उल-हक ने दो और मोहम्मद नबी तथा अजमतुल्ला ओमरजई ने एक-एक विकेट लिया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…