Select Date:

मक्का में महारानी एलिजाबेथ के लिए उमरा करने पहुंचा शख्स, हुआ अरेस्ट

Updated on 14-09-2022 05:34 PM

दुनियाभर के मुसलमान पवित्र मक्का पहुंचते हैं लेकिन कई बार वहां गैर मुस्लिमों के प्रवेश से हड़कंप मच जाता है। इसी बीच वहां से एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है जब एक शख्स ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के लिए उमरा करने पहुंच गया। यमन के रहने वाले इस शख्स ने मक्का मस्जिद के अंदर पोस्टर लहरा दिया जिसमें महारानी का नाम लिखा था। इस शख्स को अरेस्ट किया गया है।

मस्जिद के अंदर महारानी के लिए उमरा
दरअसल, यह घटना सऊदी अरब स्थित पवित्र मक्का की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शख्स ने कहा कि वह मस्जिद के अंदर महारानी की आत्मा की शांति के लिए उमरा किया है। यह शख्स गैर मुस्लिम है और यमनी नागरिक है। इतना ही नहीं इस शख्स का एक  मस्जिद में वहां खड़ा है जहां गैर-मुसलमानों के जाने की मनाही है।

मक्का में पोस्टर और नारे लगाने पर रोक
इस दौरान शख्स के हाथ में एक पोस्टर है जिसमें लिखा है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की आत्मा के लिए उमराह मैं भगवान से उन्हें स्वर्ग देने की दुआ मांगता हूं। फिलहाल इस शख्स को अब गिरफ्तार कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस शख्स पर भड़के हुए हैं। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि मक्का जाने वाले तीर्थयात्रियों को पोस्टर और नारे लगाने पर रोक है।

बता दें कि हाल ही में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 साल की उम्र में निधन हो गया था। ब्रिटेन के महाराज के रूप में चार्ल्स तृतीय ने सोमवार को पहली बार संसद को संबोधित करते हुए महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को श्रद्धांजलि दी और संवैधानिक शासन के सिद्धांतों को बनाए रखने का संकल्प लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
 16 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके बिजनेस से जुड़ी 6.2 अरब डॉलर की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। बांग्लादेशी मुद्रा में यह कीमत 760…
 15 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शहबाज शरीफ की सरकार ने राजधानी की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। डॉन के मुताबिक मंगलवार को…
 15 July 2026
तेहरान: अमेरिका के भीषण हमलों के बाद ईरानी सेना भी जोरदार पलटवार कर रही है। इस बीच ईरान के रिवोल्‍यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज स्‍ट्रेट तब तक नहीं…
 15 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने गंभीर चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र के बारे में लोगों की राय खराब हो रही है क्योंकि यह सुरक्षा परिषद में सुधार करने में नाकाम रहा…
 15 July 2026
मस्कट: ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर ईरान के हमले में लापता भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है। इस जहाज पर रविवार को हमला…
Advt.