मनीष हत्याकांड: बर्खास्त SHO समेत 6 पुलिसवालों पर हत्या का आरोप तय, दिल्ली की CBI अदालत में चल रहा केस
Updated on
10-01-2023 06:24 PM
कानपुर/नई दिल्ली: कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की सितंबर, 2021 में गोरखपुर के होटल में हुई हत्या के मामले में दिल्ली की सीबीआई की विशेष अदालत ने यूपी पुलिस के बर्खास्त एसएचओ जगत नारायण सिंह समेत छह पूर्व पुलिसवालों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। जगत नारायण के खिलाफ हत्या का आरोप तय किया गया है। अदालत ने केस रद करने की आरोपितों की मांग ठुकरा दी।
स्पेशल जज विजय कुमार झा ने अक्षय कुमार मिश्रा, विजय यादव, राहुल दुबे और कमलेश सिंह की अर्जी खारिज करते हुए उनके खिलाफ आरोप तय किए। केस के साक्ष्यों पर गौर करते हुए अदालत ने कहा कि इनमें से कोई भी आरोपित इस स्टेज पर केस से बरी किए जाने का अधिकारी नहीं है। हत्या का आरोप सिर्फ जगत नारायण के खिलाफ तय हुआ। अदालत ने अन्य आरोपित पुलिसकर्मियों की भूमिका के हिसाब से उन पर समान मंशा से गंभीर चोंटें पहुंचाना, सबूत नष्ट करने के आरोप तय किए। आपराधिक साजिश का आरोप छह के छह आरोपियों के खिलाफ तय हुआ है।
पहचानपत्र मांगने को लेकर हुआ था विवाद सीबीआई की रिपोर्ट में बताया गया है कि पुलिसकर्मियों ने मनीष गुप्ता पर लात से प्रहार किया था। इसके बाद उनका सिर बिस्तर के हेडबोर्ड से टकराया और वह जमीन से गिर पड़े। उनकी नाक से खून बहने लगा। इससे पहले कि उन्हें इलाज के लिए ले जाया जाता, उनकी मौत हो गई। पिछले साल दो नवंबर को सीबीआई ने छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। सभी पर आरोप है कि वे होटल के उस कमरे में जबरन घुस आए थे जहां कारोबारी मनीष गुप्ता अपने दो दोस्तों के साथ ठहरे हुए थे। पुलिसकर्मियों ने तीनों से पहचान पत्र की मांग की जिसको लेकर उनका विवाद हो गया।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…