Select Date:

BJP से कानाफूसी कर रहे थे मांझी, महागठबंधन से बाहर जाने पर खुशी

Updated on 15-06-2023 07:20 PM
पटना: कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद (Congress leader Shakeel Ahmad Khan) ने जीतन राम मांझी के महागठबंधन से अलग होने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अच्छा हुआ जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने महागठबंधन का साथ छोड़ दिया। एनबीटी से बात करते हुए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि मांझी अब हमारे साथ नहीं हैं क्योंकि हम एक बड़े मिशन पर आगे बढ़ रहे हैं। यह मिशन देश को भाजपा से मुक्त कराने का है। जिसमें जीतन राम मांझी एक कमजोर कड़ी साबित हो रहे थे।


मांझी पर बरसे कांग्रेस नेता

शकील अहमद ने जीतन मांझी के गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता की मुहिम को मजबूत करने के लिए मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात कर रहे थे। उनकी मीटिंग अरविंद केजरीवाल से हो रही थी तो वहीं जीतन मांझी तब अमित शाह के साथ गले मिल रहे थे।

'कानाफूसी कर रहे थे जीतन मांझी'

कांग्रेस नेता शकील अहमद ने जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन की जगह रत्नेश सदा को दिए जाने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी एक महत्वकांक्षी व्यक्ति हैं। वो अपनी महत्वाकांक्षा के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उनके विकल्प के रूप में रत्नेश सदा को मंत्रिमंडल में शामिल करने का फैसला लिया गया है। सीएम नीतीश जो भी फैसला लेंगे वह सही लेंगे। शकील अहमद ने कहा कि हमें कानाफूसी करने वाले लोग नहीं चाहिए। दरअसल शकील अहमद ने सीधे तौर पर जीतन राम मांझी पर बीजेपी के साथ कानाफूसी करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में रहकर जीतन मांझी महागठबंधन की सूचनाएं और रणनीति बीजेपी को बताते थे।

शकील अहमद ने मांझी को बताया एहसान फरामोश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद ने जीतन राम मांझी पर एहसान फरामोशी का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मांझी को जितना दे दिया जाए वह उनके लिए कम पड़ता है। उन्होंने मांझी पर यह भी आरोप लगाया कि वह केवल अपने परिवार के नेता हैं। उन्होंने कभी उस समाज के लिए कोई काम नहीं किया जिसके लिए नीतीश कुमार और महागठबंधन में वह शामिल हुए थे। शकील अहमद ने कहा, जीतन राम मांझी के महागठबंधन से अलग होने के लिए हम धन्यवाद देते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
Advt.