मंजू रानी ने 35 किमी पैदलचाल में मारी बाजी, पर एशियाड के लिए नहीं कर सकी क्वालीफाई
Updated on
16-06-2023 08:02 PM
भुवनेश्वर: राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी पंजाब की मंजू रानी ने राष्ट्रीय अंतर प्रांत एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में महिलाओं की 35 किलोमीटर पैदल चाल जीती लेकिन एशियाई क्वालीफाइंग मार्क नहीं छू सकी। 24 वर्ष की रानी ने बेहद गर्मी और उमस के बीच तीन घंटे 21 मिनट और 31 सेकंड में रेस पूरी की। एशियाई खेलों का क्वालीफाइंग मार्क 2 : 58 . 30 है। उसने फरवरी में रांची में भारतीय पैदल चाल चैम्पियनशिप में 2 : 58.30 का समय निकाला था।
हरियाणा के जुनैद खान ने पुरूष वर्ग में तीन घंटे 37 सेकंड का समय निकालकर जीत दर्ज की लेकिन एशियाई खेलों का दो घंटे 35 मिनट का क्वालीफाइंग आंकड़ा नहीं छू सके। राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी राम बाबू ने इस टूर्नामेंट में भाग नहीं लिया। उन्होंने रांची में दो घंटे 31 मिनट 36 सेकंड का समय निकालकर खिताब जीता था।
महिलाओं की 400 मीटर दौड़ सेमीफाइनल में चार खिलाड़ियों ने 52 . 96 सेकंड का एशियाई खेल क्वालीफाइंग मार्क पार किया । हरियाणा की अंजलि देवी ने 52 . 03 सेकंड का समय निकाला। तमिलनाडु की विद्या राज (52 . 43) दूसरे, हरियाणा की हिमांशी मलिक (52 . 46) तीसरे और महाराष्ट्र की ऐश्वर्या मिश्रा (52 . 73) चौथे स्थान पर रही।
पुरूष वर्ग में केरल के मुहम्मद अजमल (45 . 51) ने टूर्नामेंट का रिकॉर्ड तोड़ा ।वहीं केरल ही ही राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी मुहम्मद अनस 45 . 63 सेकंड का समय निकालकर सेमीफाइनल हीट में दूसरे स्थान पर रहे। ओडिशा की स्रबानी नंदा ने 11 . 69 सेकंड का समय निकालकर महिलाओं के 100 मीटर फाइनल में प्रवेश कर लिया । ज्योति याराजी ने 11 . 72 सेकंड के साथ फाइनल में जगह बनाई।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…